kalsarpa dosh calculator
✕

ऐश्वर्या अभिनीत 'सरबजीत' की कान में दो बार स्क्रीनिंग

Updated: सोमवार, 16 मई 2016 (11:35 IST)
ऐश्वर्या राय अभिनीत एवं वास्तविक जीवन पर आधारित उमंग कुमार की आगामी फिल्म  'सरबजीत' की 69वें कान फिल्मोत्सव के पहले सप्ताहांत में दो बार स्क्रीनिंग की गई।
 
स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म 'द बीएफजी' की स्क्रीनिंग के लिए शनिवार को रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरने वाली ऐश्वर्या ने रविवार को फोटो कॉल में भाग लिया और एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
 
'सरबजीत' की शनिवार और रविवार दोनों दिन स्क्रीनिंग की गई। फिल्म में सबरजीत सिंह की  पत्नी की भूमिका निभा रही रिचा चड्ढा और फिल्म निर्देशक ने ऐश्वर्या के साथ कान में हिस्सा  लिया, लेकिन सबरजीत की भूमिका निभाने वाले रणदीप हुड्डा कान में शामिल नहीं हुए।
ऐश्वर्या की तरह फ्रांस की कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की ब्रांड एम्बेसेडर सोनम कपूर की हाल में जारी फिल्म 'नीरजा' का यहां मार्श डु फिल्म में प्रदर्शन किया जाएगा।
 
भारतीयों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र अनुराग कश्यप की फिल्म 'रमन राघव 2.0'  का सोमवार को होने वाला वर्ल्ड प्रीमियर होगा, जो डायरेक्टर्स फोर्टनाइट में दिखाई जाएगी।  फिल्म के निर्देशक नवाजुद्दीन सिद्दीकी और विकी कौशल के साथ कान में पहुंच गए हैं और वे  फिल्म 'रमन राघव 2.0' की स्क्रीनिंग में शामिल होंगे।
 
कान क्लासिक्स में रविवार को 'द सिनेमा ट्रैवलर्स' का प्रीमियर हुआ जिसे बुनुएल थिएटर में  दर्शकों की खूब वाहवाही मिली।(भाषा)
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख