dharma sangrah
✕

सीता का किरदार निभाने के बाद दीपिका चिखलिया ने इस वजह से स्क्रीन पर नहीं पहने छोटे कपड़े

दीपिका रामायण के अलावा कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं

Updated: सोमवार, 29 अप्रैल 2024 (12:30 IST)
  • दीपिका ने रामायण सीरियल में माता सीता का किरदार निभाया था 
  • रामायण में काम करने के बाद लोग उन्हें पुजने लगे थे
  • दीपिका ने कई फिल्मों में भी काम किया है 
Dipika Chikhlia Birthday: रामानंद सागर के 'रामायण' में सीता का रोल निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया 29 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया काफी पॉपुलर हो गईं। लोग उन्हें पूजने लगे थे। वो जहां भी जाती सभी उन्हें मां सीता कहकर बुलाते थे। 
 
दीपिका रामायण के अलावा कई फिल्मों और टीवी शोज में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया है। एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने खुलासा किया था कि सीता का रोल प्ले करने के बाद उन्होंने कभी भी फिल्मों में छोटे कपड़े नहीं पहने।
 
दीपिका ने कहा था, मैं फिल्मों में शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनना चाहती थी क्योंकि ये मेरी इमेज के खिलाफ जाता। मैंने सीता का रोल निभाया और लोग मुझे वैसे ही देखना चाहते थे। इसलिए मैं फैंस की फीलिंग हर्ट नहीं करना चाहती थी। इस तरह की स्थिति में आप या तो इमेज तोड़ते हो या उसे कैरी करते हो। मैं इसे ब्रेक नहीं करना चाहती थी क्योंकि ये बहुत स्ट्रॉन्ग था।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म 'सुन मेरी लैला' से की थी। इसके बाद उन्होंने 1985 में मशहूर सीरियल 'दादा दादी की कहानी' में अहम किरदार निभाया। साल 1987-88 में प्रसारित रामानंद सागर के 'रामायण' ने दीपिका की किस्मत बदल दी।
 
दीपिका चिखलिया एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी हाथ आजमा चुकी हैं। उन्होंने 1991 में भाजपा के टीकट से गुजरात के वडोदरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। दीपिका ने जीत भी हासिल की थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख