sundarkand

मायरा मिश्रा से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा फोकस मेरा काम है

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (17:52 IST)
बॉलीवुड एक्‍टर शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उनका अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री मायरा मिश्रा के साथ ब्रेकअप हो गया है। इसकी जानकारी खुद मायरा मिश्रा ने दी है। मायरा ने एक इंटरव्‍यू में खुलकर इस बारे में बात की और उनपर कई आरोप भी लगाए।

 
वहीं मायरा के इस बयान के बाद अध्‍ययन सुमन भी कई ट्वीट किए हैं और इस ब्रेकअप की वजह बताई है। उनके ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

 
अध्‍ययन सुमन ने एक ट्वीट में लिखा, नमस्कार, मैं केवल इस स्तर पर बस इतना कहना चाहूंगा कि मेरा सभी महिलाओं के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है, मेरी मां, मेरी बहन, करीबी दोस्त और वे सभी जिनके साथ मेरी यादें जुड़ी है।
 
उन्‍होंने एक और ट्वीट किया, मेरी परवरिश मुझे पब्लिकली किसी पर कीचड़ उछालने की अनुमति नहीं देती है और मैं अपनी पिछली गलतियों से सीखना चाहता हूं और इस स्तर पर किसी से कुछ नहीं कहना चाहता। मेरा फोकस मेरा काम है जो पब्लिक डोमेन में है और मैं बहुत जल्द अपने नए गाने को रिलीज करने के लिए उत्सुक हूं। कृपया मेरी निजता का सम्मान करें।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
बता दें कि मायरा ने एक इंटरव्यू में कहा था, नवंबर में हमारा ब्रेकअप हो गया। अध्‍ययन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रेकअप से जुड़े पोस्ट कर रहे हैं, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि वो पोस्ट मेरे लिए नहीं हैं। वो उसके गाने के लिए हैं। मैं इस रिलेशनशिप को लेकर बहुत सीरीयस थी और सोचा था कि यह रिश्‍ता हमेशा चलेगा, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
 
मायरा ने कहा कि उनके बीच चीजें बिगड़ गई जिसकी उन्‍हें कभी उम्‍मीद नहीं थी। जब मैंने अध्‍ययन के साथ रहना शुरू किया तो, मैंने महसूस किया कि वो बहुत बदल गए हैं। मुझे जिस अध्ययन से प्यार हुआ था वह एक दूसरे ही आदमी थे। उनके बीच एक कम्यूनिकेशन गैप था। 
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख