Hanuman Chalisa
✕

एक्टर Rahul Vohra ने हारी कोरोना से जंग, आखिरी समय तक फेसबुक पर मांगी थी मदद

Updated: रविवार, 9 मई 2021 (17:02 IST)
एक्टर और थिएटर आर्टिस्ट राहुल वोहरा का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। डायरेक्टर और थिएटर गुरु अरविंद गौड़ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस खबर को कंफर्म किया है। राहुल पिछले कई दिनों से कोरोना से जंग लड़ रहे थे और लगातार फेसबुक पर मदद की गुहार लगा रहे थे। 

 
23 घंटे पहले ही राहुल ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी जिसमे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को टैग करते हुए लिखा था, 'मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता, तुम्हारा राहुल वोहरा। जल्दी जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा, अब हिम्मत हार चुका हूं।'
 
राहुल वोहरा बीते कई दिनों से अपने लिए ऑक्सीजन बेड की गुहार लगा रहे थे। उनका ऑक्सीजन लेवल हर रोज़ गिरता जा रहा था। उन्होंने लिखा था, मैं कोविड पॉजिटिव हूं,एडमिट हूं। लगभग 4 दिनों से कोई रिकवरी नहीं हुई है। क्या कोई ऐसा अस्पताल है जहां ऑक्सीजन बेड मिल जाए? मेरा ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता जा रहा है और कोई देखने वाला नहीं है। मैं बहुत मजबूर होकर ये पोस्ट कर रहा हूं क्योंकि घरवाले कुछ संभाल नहीं पा रहे।
 
राहुल वोहरा अस्मिता थियेटर ग्रुप से साल 2006 से 2008 तक जुड़े थे। उत्तराखंड के रहने वाले राहुल वोहरा ने थिअटर के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म का रुख कर लिया था। वह कई वेब सीरीज में नजर आ चुके थे।  
 
अरविंद गौड़ अपने आधिकारिक ट्विटर पर राहुल वोहरा के निधन से सबंधित जानकारी देते हुए लिखते हैं, राहुल वोहरा चला गया। मेरा होनहार एक्टर अब नहीं रहा। कल ही राहुल ने कहा था कि मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता। कल शाम ही उसे राजीव गांधी हास्पिटल से आयुष्मान, द्वारका में शिफ्ट किया गया, पर..राहुल तुम्हें नहीं बचा पाए, माफ करना, हम तुम्हारे अपराधी है.. आखिरी नमन।
 

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख