sawan somwar

अभिनेता गोविंदा की गिरफ्तारी पर 4 हफ्ते की रोक

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (22:38 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को शुक्रवार को 20 साल पुराने एक मामले में बंबई उच्च न्यायालय ने गिरफ्तारी से अस्थाई संरक्षण दिया। इस मामले में गोविंदा पर आरोप था कि उन्होंने एक हिन्‍दी फिल्म के गाने में बिहार और उत्तर प्रदेश को बदनाम किया।
न्यायमूर्ति साधना जाधव ने 25,000 रुपए के मुचलके पर गोविंदा को चार हफ्ते के लिए ट्रांजिट जमानत दे दी और उनसे झारखंड की उस अदालत के समक्ष पेश होने को कहा जिसने उन्हें इस मामले में छह मार्च को समन किया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि गोविंदा की गिरफ्तारी की स्थिति में उन्हें 25,000 रुपए मुचलके के तौर पर देने होंगे।
 
साल 1997 में झारखंड (तत्कालीन बिहार) के पाकुड़ जिले के एक वकील ने गोविंदा के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमा दायर किया था ‘छोटे सरकार’ फिल्म के गाने ‘एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे..’ के बोल पर आपत्ति जताते हुए गोविंदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
 
गोविंदा ने हाल में उच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। झारखंड की अदालत ने उन्हें छह मार्च को पेश होने का आदेश दिया था। (भाषा)

Show comments

'बिग बॉस' ने पूरे किए 20 साल, 6 भाषाओं और 1 प्रीमियर नाइट के साथ रचेगा ग्लोबल इतिहास!

'गांधारी' का ग्लोबल धमाका, 8 देशों में नंबर 1 और दुनिया में टॉप 4 पर पहुंची फिल्म, तापसी पन्नू ने जताई खुशी

'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

'मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल: दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

73rd Miss World 2026: डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज बनीं नई मिस वर्ल्ड, जानें भारत की निकिता पोरवाल का कैसा रहा सफर

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख