suvichar

सीआईएनटीएए ने अभिनेता आलोक नाथ को निष्कासित किया

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (09:21 IST)
मुंबई। द सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने कहा कि उसने आलोक नाथ को निष्कासित कर दिया है। एक महीने पहले एक लेखिका और निर्माता ने अभिनेता पर बलात्कार का आरोप लगाया था। विन्ता नंदा ने नाथ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 19 वर्ष पहले उनसे एक से अधिक बार बलात्कार किया।


सीआईएनटीएए ने ट्‍विटर पर जारी एक बयान में कहा कि आलोक नाथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के विभिन्न आरोपों के मद्देनजर उचित विचार विमर्श के बाद सीआईएनटीएए की कार्यकारी समिति ने उन्हें एसोसिएशन से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। सीआईएनटीएए ने इससे पहले नाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

संपर्क किए जाने पर नाथ ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई आधिकारिक पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मुझे सीआईएनटीएए से अभी तक कुछ भी प्राप्त नहीं हुआ है। नंदा के अलावा अभिनेत्री संध्या मृदुल ने भी नाथ पर वर्षों पहले एक बाहरी शूट के दौरान यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। नाथ ने बार-बार आरोपों से इनकार किया है और नंदा के खिलाफ मानहानि का एक मामला भी दायर किया है।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख