kalsarpa dosh calculator
✕

मैं इंतजार कर रहा हूं कि एसआरके दंगल देख लें : आमिर खान

Updated: शनिवार, 14 जनवरी 2017 (16:59 IST)
शाहरुख खान और आमिर खान के बीच चल रहे शीत युद्ध की खबरें कई बार गर्म रह चुकी हैं परंतु पिछले कुछ समय में दोनों सुपरस्टार एक दूसरे के प्रति नर्म नजर आए और दोस्ताना व्यवहार करते रहे। आमिर की हालिया रिलीज फिल्म दंगल दर्शकों को जमकर पसंद आई है और बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर चुकी है। 


 
 
कई सेलेब्रिटी दंगल देखने के बाद फिल्म को लेकर अपने विचार सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं। आमिर के दोस्त और सुपरस्टार सलमान खान ने फिल्म को लेकर अपना प्यार जाहिर करने में कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने इसे लगान से बेहतर फिल्म बताया। 
 
दंगल की सफलता के बाद रखी गई एक प्रेस कांफ्रेस में, आमिर से जब शाहरुख के बारे फिल्म देखने के बारे में पूछा गया तो आमिर का जवाब था, "शाहरुख का मुझे कॉल नहीं आया है। क्या उन्होंने कोई ट्वीट की? मुझे तो पता नहीं। इसलिए मुझे नहीं लगता उन्होंने फिल्म देखी है। मुझे उनसे कोई मैसेज नहीं मिला।" 
 
 
किंग खान से ट्वीटर सेशन के दौरान, एक यूजर ने पूछा था कि आपको दंगल कैसी लगी? शाहरुख ने कहा, "मैं व्यस्त रहा और फिल्म देख नहीं पाया। मैंने आमिर से वादा किया है कि किसी खाली दिन पर इसे देखूंगा। यह बेहतरीन है जैसा हम सभी को पता है।" 
 
जब आमिर को इस मैसेज के बारे में बताया गया तो उन्होंने कहा, "मैं इंतजार कर रहा हूं कि एसआरके फिल्म देख लें। मैं खुश हूं।" 
Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख