dharma sangrah
✕

अभी फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं आमिर खान, बताई वजह

Updated: बुधवार, 31 मई 2023 (16:11 IST)
Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने लंबे समय बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म की असफलता के बाद आमिर ने दोबारा एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया था। हालांकि वह अक्सर किसी इवेंट या शोज में नजर आते रहते हैं। हाल ही में आमिर फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे।
 
इस दौरान जब आमिर से फिल्मों में वापसी करने को लेकर सवाल किया गया तब आमिर ने बताया कि फिल्हाल वह किसी भी फिल्म के लिए तैयार नहीं हैं। आमिर खान ने कहा, मैंने अभी तक कोई फिल्म करने का फैसला नहीं किया है। मैं अभी अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं। 
 
आमिर ने कहा, मैं इसके बारे में अच्छा महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं अभी यही करना चाहता हूं। जब मैं भावनात्मक रूप से तैयार हो जाऊंगा, तो मैं निश्चित रूप से फिल्म करूंगा।
 
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'चैंपियंस' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह स्पेनिश फिल्म 'चैंपियंस' का हिंदी रीमेक है। पहले खबरें आई थी की आमिर इस फिल्म में एक्टिंग भी करेंगे। हालांकि बाद में उन्होंने इस फिल्म को बतौर एक्टर छोड़ दिया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख