biodatamaker

सलमान की बर्थडे पार्टी में क्यों नहीं आएंगे आमिर?

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2016 (14:09 IST)
इस महीने की 27 तारीख को सलमान खान 51 वर्ष के हो जाएंगे। वे हर वर्ष की तरह धूमधाम से जन्मदिन मनाएंगे जिसमें उनके नजदीकी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। कुछ पूर्व प्रेमिकाएं भी इस जश्न में शिरकत करेंगी, लेकिन आमिर खान शामिल नहीं होंगे। दरअसल आमिर की 28 दिसम्बर को शादी की सालगिरह है और वे चार दिन तक जश्न मनाएंगे। इसलिए आमिर ने सलमान की पार्टी में नहीं जाने का फैसला किया है। कुछ लोगों का कहना है कि आमिर और सलमान के संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और इसी का नतीजा है कि सलमान के जश्न में आमिर शामिल नहीं होंगे। गौरतलब है कि 'सुल्तान' के बाद आमिर और सलमान के संबंध बिगड़ गए हैं। आमिर की दंगल और सलमान की सुल्तान कुश्ती पर आधारित है और इससे आमिर नाराज हैं। 


 
क्या है आमिर का प्लान 
इस बार आमिर पंचगनी स्थित अपने घर में अपने खास दोस्त और परिवार के साथ चार दिन तक जश्न मनाएंगे। एक 'बिग पार्टी' उन्होंने प्लान की है। 28 दिसम्बर का दिन आमिर ने किरण को समर्पित किया है। वे और किरण ही इसे सेलिब्रेट करेंगे। 29 दिसम्बर से उनके दोस्त आना शुरू हो जाएंगे और पार्टी एक जनवरी तक चलेगी। नए साल का जश्न भी इसमें शामिल हो जाएगा। संभव है कि इसमें 'दंगल' की सफलता का जश्न भी शामिल हो जाए क्योंकि फिल्म उद्योग मान कर चल रहा है कि यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी। पार्टी की प्लानिंग से लेकर सारी तैयारियां आमिर के मार्गदर्शन में हो रही हैं। किरण को उन्होंने इससे अलग रखा है। वे किरण को चौंकाना चाहते हैं इसलिए कई बातें उन्होंने किरण को भी नहीं बताई है।   

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख