suvichar
✕

'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद आमिर खान ने क्यों लिया ब्रेक? बताई वजह

Updated: शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (16:56 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने लंबे समय बाद फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। इस फिल्म की असफलता के बाद आमिर ने दोबारा एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया था। 

 
अब आमिर खान ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने ब्रेक पर जाने का फैसला किया। आमिर ने बताया कि ब्रेक लेने के फैसले पर उनके करीबी लोग उनका जमकर मजाक बनाते हैं।
 
हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान आ‍मिर से जब उनके ब्रेक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, मेरे करीबी लोग इसका मजाक बनाते हैं। मुझसे हमेशा कहते हैं कि तुम तो हमेशा ब्रेक पर ही रहते हो। तुम फिल्में करते ही कहां हो जो अब ब्रेक पर हो। 
 
आमिर ने कहा कि देखो, अब अंतर यह है कि मेरा दिमाग अब केवल लोगों पर होता है। पहले मेरा दिमाग केवल फिल्मों पर होता था। मैं करीब 35 सालों से काम कर रहा हूं और केवल काम पर ही ध्यान दे रहा था। यह मेरे नजदीकी लोगों के लिए ठीक नहीं था। ये मेरे लिए भी कई मायनों में सही नहीं था। यह समय है जिंदगी को अलग तरह से अनुभव करने का।
 
उन्होंने कहा, जब मैं एक एक्टर के तौर पर फिल्म बना रहा था तो मैं उसमें खो जाता था। मेरी जिंदगी में कुछ और हो भी नहीं रहा था। ऐसे में मैंने ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद 'चैंपियन' फिल्म करने वाला था। उसकी स्क्रिप्ट भी काफी अच्छी है। लेकिन मैं ब्रेक लेना चाहता था। मैं अपने परिवार, मम्मी और बच्चों के साथ रहना चाहता था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

35,000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने मनाया करवा चौथ, राघव चड्ढा ने पानी पिलाकर खुलवाया व्रत

केदारनाथ में पूजा करने पर सारा अली खान के खिलाफ फतवा, मौलाना बोले- अल्लाह से मांगें माफी

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें मेट्रो और एंट्री गेट की पूरी जानकारी

आमिर खान ने पत्नी गौरी स्प्रैट के साथ मनाया पहला करवा चौथ, रॉयल ब्लू सूट में छाईं मिसेज खान

'स्टार ट्रेक' और 'एक्स-मेन' फेम दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख