Hanuman Chalisa
✕

आमिर खान ने आम लोगों के बीच प्लेन में की यात्रा, वीडियो हुआ वायरल

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (11:45 IST)
जितना बड़ा स्टार होता है उसके नखरे उतने ज्यादा होते हैं। कई स्टार्स तो चार्टर्ड प्लेन के बिना ट्रैवल ही नहीं करते। उनके लिए स्पेशल प्लेन की व्यवस्था करनी होती है। 
 
दूसरी ओर कुछ स्टार्स नखरों से दूर रहते हैं। इनमें आमिर खान भी शामिल हैं। आमिर खान भी चार्टर्ड प्लेन में सफर करते हैं, लेकिन वक्त आने पर वे आम लोगों के बीच बैठ कर यात्रा करने में भी पीछे नहीं हटते। 
 
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे आमिर एक प्लेन में बैठे नजर आ रहे हैं। वे एक आम आदमी की तरह इकानॉमी क्लास में खिड़की वाली सीट पर बैठे हैं। विंडो सीट पर आम लोगों के बीच आमिर बैठे दिखाई रहे हैं। आसपास बैठे लोग आमिर को अपने बीच पाकर हैरान हैं। 
 
आमिर का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। लोगों को यह बात अपील कर रही है कि इतना बड़ा स्टार भी आम लोगों की तरह यात्रा कर रहा है। 
 
आमिर खान इन दिनों धर्मशाला में हैं। वे यहां 22 अप्रैल की शाम चार बजे फ्लाइट से पहुंचे। वे काम के सिलसिले में यहां आए हैं। आमिर अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारी कर रहे हैं जो कि हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रिमेक होगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख