manglik dosh calculator
✕

हीरोइनों को लेकर आमिर खान का नया फॉर्मूला

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (19:29 IST)
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक ही अभिनेत्री के साथ दुबारा काम नही करना चाहते हैं। आमिर खान पिछले कुछ साल से इस फॉमूले पर काम कर रहे हैं। आमिर एक अभिनेत्री के साथ दो से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम नहीं कर रहे हैं। अब वे अभिनेत्रियों को पर्दे पर दोहराते नजर नहीं आते। 
 
आमिर की आगामी फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' में अभिनेत्री अनुष्‍का शर्मा काम करना चाहती थी, लेकिन आमिर एक अभिनेत्री के साथ दोबारा काम नहीं करना चाहते।
 
आमिर के फैंस उन्‍हें कैटरीना कैफ या अनुष्‍का के साथ  दोबारा देखना चाहते हैं तो शायद फिर ऐसा न हो। आमिर कैटरीना के साथ 'धूम 3', अनुष्‍का के साथ 'पीके' में काम कर चुके हैं। आमिर हीरोइनों को रिपीट करने में विश्‍वास नहीं रखते। वह अपने फॉमूले पर कायम रहना चाहते हैं।
 
गौरतलब है कि 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' में आमिर खान के साथ महानायक अमिताभ बच्‍चन भी मुख्‍य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्‍म में अमिताभ पिता और आमिर उनके बेटे के किरदार में दिखेंगे। फिल्‍म के लिए हाल ही में श्रद्धा कपूर ने लुक टेस्‍ट दिया है, लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं है।(वार्ता) 
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख