kundali milan
✕

बिग बॉस शो में 'दंगल' का प्रमोशन नहीं करेंगे आमिर खान

Updated: सोमवार, 28 नवंबर 2016 (18:54 IST)
आमिर खान और सलमान खान भले ही गहरे दोस्त नहीं हैं, लेकिन दोनों के बीच अच्छे संबंध है। इसके बावजूद आमिर खान अपनी फिल्म 'दंगल' का प्रमोशन करने के लिए 'बिग बॉस' शो में नहीं जाएंगे। ऐसा भी नहीं है कि आमिर केवल इसी शो में ही  नहीं जाएंगे। वे किसी भी टीवी शो में जाकर अपनी फिल्म प्रमोट नहीं करेंगे। 


 
प्रचार-प्रसार के मामले में आमिर खान अलग राह अपनाते हैं। जहां शाहरुख खान हर जगह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंच जाते हैं, वहीं आमिर टीवी पर जाकर अपनी फिल्म का प्रचार करना पसंद नहीं करते। इससे उनकी फिल्मों के कलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ता, बल्कि उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर और भी अच्छा प्रदर्शन करती है। 
 
आमिर से जुड़े लोगों का कहना है कि आमिर का मानना है कि टीवी के जरिये लोगों को सिर्फ इतना पता चलता है कि फिल्म कब प्रदर्शित हो रही है। लोगों को फिल्म देखने के लिए प्रेरित करना है तो दूसरे तरीके आजमाने चाहिए। 
 
आमिर हर बार अपनी फिल्म का प्रमोशन नए तरीके से करते हैं, लेकिन 'दंगल' को लेकर वे कुछ खास नहीं कर रहे हैं। शायद वे फिल्म की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं। 
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख