suvichar
✕

ये हैं 3 इडियट्‍स के असली 'फुंसुख वांगडु'

Updated: गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (18:29 IST)
3 इडियट्स को प्रदर्शित हुए लगभग सात वर्ष हो गए हैं, लेकिन राजकुमार हिरानी निर्देशित यह‍ फिल्म कई लोगों के दिमाग में अभी भी ताजा है। इस फिल्म में आमिर ने 'फुंसुख वांगडु' का किरदार निभाया था, जो फिल्म में विज्ञान के नित नए प्रयोग करता है। इस किरदार की प्रेरणा सोनम वांगचुक से मिली थी। इन्हीं सोनम वांगचुक को दुनिया भर में पहचान मिल रही है। हाल ही में उन्हें प्रसिद्ध रोलेक्स अवॉर्ड फॉर इंटरप्राइज़ 2016 दिया गया है। यह अवॉर्ड 15 नवम्बर को लांस एंजिल्स में उन्हें दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें दिया जाता है "जिन्होंने अपनी सोच और करिश्मे से दुनिया को बदला है"। सोनम के बर्फ का स्तुप प्रोजेक्ट उन पांच विजेताओं में शामिल है जिन्हें यह पुरस्कार दिया गया है। 


 
सोनम वांगचुक, 50-वर्षीय इंजीनियर हैं, जो पश्चिमी हिमालय स्थित पानी की कमी वाले इलाके में बर्फ के स्तूप बनाकर खेती के लिए पानी की कमी की समस्या का हल खोजने की कोशिश कर रहे हैं। वांगचुक के अनुसार रोलेक्स अवॉर्ड फंड प्रोजेक्ट को मदद करेगा और आइस स्तूप को वातावरण बदलने को अपनाने और रेगिस्तान में हरियाली लाने की तकनीक के रूप में बढ़ावा देगा। गौरतलब है कि लद्दाख क्षेत्र में अप्रैल और मई में पानी की समस्या पैदा हो जाती है। यह फसल के लिए खास समय होता है।  
 
वांगचुक इस तरह के 20 आइस स्तूप बनाना चाहते हैं। प्रत्येक 30 मीटर लंबा और लाखों लीटर पानी देने की क्षमता रखेगा। उनका मकसद है कि इसके लिए एक अलग से युनिवर्सिटी स्थापित हो और युवा इस काम में आगे आएं। वांगचुक वर्तमान में एक अलग युनिवर्सिटी बनाने की कोशिश में लगे हैं। इसके लिए उन्हें 65-हेक्टेयर जमीन दान में मिल गई है। जिसमें लद्दाख, हिमालय और अन्य पर्वतों पर रहने वाले युवाओं को इस काम से जोड़ उन्हें पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने का काम होगा। 

Show comments

‘गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट’ का पहला गाना ‘कर मेहनत’ इस दिन होगा रिलीज, सोनू निगम की आवाज जीत लेगी दिल

हमारे घर पर गोलियां चल रही हैं, 'बिग बॉस 20' में छलका रोहित शेट्टी का दर्द

'मेरा दिल टूट गया', मुंबई में शो के बीच शिल्पा राव के साथ हुआ ऐसा बर्ताव, छलका दर्द

Bigg Boss 20: स्काउट ओपी की गर्लफ्रेंड काशवी ने लगाई लवप्रीत की क्लास, पूछा- कैसा चल रहा है मसाज पार्लर?

'पड़ोसी के बम से तेज फटना चाहिए अपना बम.' KBC के मंच पर अमिताभ बच्चन ने सुनाया बचपन का दिवाली किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख