dharma sangrah
✕

2.0 हिंदी में 100 करोड़ पार और वर्ल्डवाडइ कलेक्शन 450 करोड़ के करीब, अक्षय का नया रिकॉर्ड

Updated: मंगलवार, 4 दिसंबर 2018 (11:58 IST)
अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म '2.0' का हिंदी वर्जन सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गया है। फिल्म ने पांचवे दिन ही यह उपलब्धि हासिल कर ली है। अक्षय कुमार की सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली यह सबसे तेज फिल्म बन गई है। फिल्म बिहार में जबरदस्त सफल रही है। 
 
फिल्म ने गुरुवार 20.25 करोड़ रुपये, शुक्रवार 18 करोड़ रुपये, शनिवार 25 करोड़ रुपये, रविवार 34 करोड़ रुपये और सोमवार 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांच दिनों का कुल कलेक्शन होता है 111 करोड़ रुपये। 
 
फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 450 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच गया है। दक्षिण भारत में फिल्म ने धूम मचाई हुई है। शंकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। 
 
फिल्म को टू-डी वर्जन की बजाय थ्री-डी वर्जन में ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसी कारण थ्री-डी वर्जन के अधिकांश शो हाउसफुल हो रहे हैं। वीकडेज़ में अच्छा प्रदर्शन कर फिल्म ने दर्शाया है कि यह दूसरे सप्ताह में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख