kundali milan
✕

'102 नॉट आउट' अब होगी चीन में रिलीज़

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (16:31 IST)
पुरानी दोस्तों अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर कई वर्षों बाद की एकसाथ फिल्म '102 नॉट आउट' आई थी। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर खास कलेक्शन नहीं किया था लेकिन इसे काफी पसंद किया गया था। इसके कंटेंट के साथ ही फिल्म में इन सुपरस्टार्स की जोड़ी भी बेहतरीन थी। अब बॉलीवुड जहां चीन की राह भी पकड़ने लगा है तो बता दें कि '102 नॉट आउट' भी चीन में कदम रखने वाली है। 
 
जी हां, लंबे समय बाद ही सही लेकिन अब यह फिल्म भी चीन में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस वर्ष बॉलीवुड की कई फिल्में चीन के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की। चीन की जनता भी भारतीय कंटेंट को बहुत पसंद करती है। अब अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की कहानी चीन की जनता को भी देखने मिलेगी। 
 
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का चीनी भाषा में पोस्टर जारी किया है। इसमें अमिताभ, ऋषि को जबर्दस्ती आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों बहुत ही कूल लग रहे हैं। यह फिल्म 30 नवंबर को चीन में रिलीज होगी। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म को डायरेक्ट किया था उमेश शुक्ला ने। 
 
फिल्म की कहानी एक 102 वर्षीय बाप की है जो अपने 75 वर्षीय बेटे को खुशी से ज़िंदगी जीने के तरीके सिखाता है।फिल्म में सीख भी है और कॉमेडी भी। देखते हैं चीन के दर्शकों को यह कितनी पसंद आएगी। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख