शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

फरहान का ‘मी ज़ोन’

फरहान का ‘मी ज़ोन’ -
PR

बांद्रा में फरहान अख्तर का घर है जिसके सामने से समुंदर अनजर आता है। इस घर में फरहान लगभग एक वर्ष पहले शिफ्ट हुए हैं और इसे फरहान की पत्नी अधूना ने सजाया-संवारा है। फरहान ने अपनी पत्नी से इस घर में एक ऐसी जगह की गुजारिश की थी, जहां वे बिना किसी के व्यवधान के बैठ कर लिखने का काम कर सके। फरहान अक्सर लिखने बैठते हैं तो उनका यह काम देर तक जारी रहता है। इस बीच वे किसी भी किस्म का व्यवधान नहीं चाहते। वे ऐसा ही कॉर्नर चाहते थे जहां कोई उन्हें परेशान नहीं कर सके। अधूना ने अपनी पति की ख्वाहिश पूरी करते हुए एक घर का एक कॉर्नर फरहान के नाम कर दिया। इसे खूबसूरती के साथ सजाया और इस बात का पूरा ध्यान रखा कि लिखते समय फरहान को कोई तंग ना कर सके। फरहान यहां रोजाना समय बिताते हैं। लिखने के अलावा स्क्रिप्ट पढ़ने का काम भी वे यही करते हैं। कई बार व्यस्तता भरा दिन गुजारने के बाद वे यही आकर अपनी थकान भी उतारते हैं। घर का यह ‘मी ज़ोन’ इस निर्माता- निर्देशक- अभिनेता- गायक और लेखक को बहुत पसंद है।