• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

दीपिका की खुशी : शादी, पति और बच्चे

दीपिका पादुकोण कलर्स साजिद खान
PR
दीपिका पादुकोण शादी कर गृहिणी के रूप में अपना जीवन बिताना चाहती हैं। अपनी पहली फिल्म के जरिये सनसनी फैलानी वाली दीपिका ने यह बात साजिद खान के शो ‘साजिद सुपर स्टार्स’ में कही। इस शो का प्रसारण ‘कलर्स’ चैनल पर प्रत्येक शनिवार रात दस बजे किया जाता है।

साजिद ने दीपिका से निजी और व्यावसायिक जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे और दीपिका ने बेबाक तरीके से उनके जवाब दिए। दीपिका कहती हैं ‘मैं ज्यादा महत्वाकांक्षी नहीं हूँ। मेरे लिए खुशी के मायने शादी कर बच्चों और पति के साथ समय गुजारना है। मेरे पति का शादी के बाद यदि किसी से अफेयर हो जाए तो भी मैं उसे माफ कर सकती हूँ।‘

दीपिका ने स्वीकारा कि उनकी जिंदगी में रणबीर कपूर हैं। वे रणबीर के परफेक्शनिस्ट होने से नफरत करती हैं। उन्होंने एक राज खोलते हुए बताया कि जब वे छोटी थीं तो अर्जुन रामपाल को बेहद पसंद करती थीं। ‘अर्जुन एकदम परफेक्ट हैं। ऊँचे, हैंडसम और बुद्धिमान। मैंने यह बात उन्हें भी बताई है।‘

साजिद ने जब दीपिका से पूछा कि क्या उन्हें यकीन है कि वे स्टार बन गई हैं? दीपिका ने जवाब दिया ‘मैं इस बारे में नहीं जानती कि मैं सुंदर हूँ या स्टार हूँ। मैं हमेशा से ही एक अंतरराष्ट्रीय मॉडल बनना चाहती थी। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मैं अभिनय कर सकूँगी।‘