• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

दिलीप कुमार अस्पताल भर्ती
हिंदी फिल्मों के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता कहे जाने वाले दिलीप कुमार को 25 सितंबर की रात नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कहा जा रहा था कि दिलीप साहब को आईसीयू में रखा गया है, लेकिन अस्पताल के प्रवक्ता के मुताबिक वे प्रायवेट रूम में भर्ती हैं। भर्ती होने के समय उन्हें तेज बुखार था। उन्हें इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

दिलीप साहब के प्रशंसकों को उम्मीद है कि वे जल्दी स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।