कुत्ते के लिए श्रीलंका से मुंबई लौटीं अनुष्का शर्मा
इस बार विराट कोहली की नहीं बल्कि अपने छ: महीने लेब्राडोर कुत्ते की याद अनुष्का शर्मा को श्रीलंका से मुंबई खींच लाई। लंबे समय से अनुष्का 'बॉम्बे वेलवेट' की शूटिंग श्रीलंका में कर रही हैं और उन्हें अपने कुत्ते की याद सताने लगी। निर्देशक अनुराग कश्यप से ब्रेक मांगा गया जो मिल गया। अपने कुत्ते के साथ वीकेंड मनाने के लिए अनुष्का श्रीलंका से फ्लाइट पकड़ कर मुंबई आ गईं ताकि उनका कुत्ता उन्हें भूल न जाए। वैसे कुछ लोगों का मानना है कि कुत्ता तो सिर्फ बहाना है, असली वजह विराट कोहली ही है। न्यूजीलैंड से लुट-पिट कर भारतीय क्रिकेट टीम स्वदेश आ गई हैं। विराट मुंबई में ही हैं और उनसे मिलने के लिए अनुष्का ने यह तरकीब भिड़ाई।