Hanuman Chalisa
✕

अंगूर : 'बहादुर... गैंऽऽऽग...!'

Written By ND
Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2012 (16:55 IST)
ND


डबल रोल वाली फिल्में तो खूब बनी हैं लेकिन 'अंगूर' की बात निराली है। दो-दो कलाकारों का डबल रोल और दोनों का यादगार अभिनय। कसावट भरी पटकथा में कहीं कोई भटकाव नहीं। कॉमेडी के नाम पर न कोई फूहड़ता और न ही केले के छिलके पर किसी को गिराकर दर्शकों को हँसाने की कोशिश।

टनाक्रम इतना सीधा-सहज कि लगे कि हमारे आसपास ही, हम जैसे लोगों के साथ ही सब कुछ घट रहा है। विलियम शेक्सपीयर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' पर गुलजार ने जो फिल्म रची, वह कॉमेडी सिनेमा का दस्तावेज बन गई।

कौन भूल सकता है अशोक की दोहरी भूमिका में संजीव कुमार और बहादुर के डबल रोल में देवेन वर्मा को! बचपन में बिछड़े दोनों जोड़ी जुड़वाँ भाइयों का चेहरा-मोहरा, कद-काठी, नाम और यहाँ तक कि पूरी फिल्म में लिबास भी एक जैसा...। केवल अपने चेहरे के भावों और बॉडी लैंग्वेज से संजीव और देवेन ने अशोक-1 व अशोक-2 तथा बहादुर-1 व बहादुर-2 के बीच भेद कराया। जिस बारीकी से गुलजार ने सभी किरदारों को गढ़ा है और कलाकारों ने इन्हें निभाया है, वह देखते ही बनता है।

एक अशोक पत्नी की हार पाने की जिद से हैरान-परेशान... और दूसरा अशोक जासूसी उपन्यासों में डूबा हुआ, इतना कि नए शहर में हर चीज को शक की नजर से देखता है और हर 'संदिग्ध' उसे किसी 'गैंग' का सदस्य लगता है। फिर चाहे वह रेलवे स्टेशन के बाहर मिला टैक्सी ड्राइवर हो या पुलिस इंस्पेक्टर या फिर जौहरी। एक बहादुर अपने मालिक के नौकर से ज्यादा मित्र व संरक्षक, तो दूसरा बहादुर अफीमची।

सदा चकचक करती और बाल्टी भर आँसू बहाती सुधा (मौसमी चटर्जी) हो या नाक पर सरक आया चश्मा चढ़ाती उसकी बहन तनु (दीप्ति नवल) या फिर अपने बहादुर को अपने अँगूठे के नीचे रखने वाली प्रेमा (अरुणा ईरानी), फिल्म का हर पात्र अपने आप में संपूर्ण था।

किसी क्लासिक की एक पहचान यह होती है कि उसमें कोई एक यादगार दृश्य चिह्नित करना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यही बात 'अंगूर' पर लागू होती है। अशोक द्वारा बहादुर को होटल के कमरे का दरवाजा न खोलने की सख्त हिदायत और अपने आने पर 'प्रीतम आन मिलो' का कूट संकेत देना...। आगे चलकर अजनबी मकान में कैद बहादुर द्वारा भाँग के नशे में इसी पुराने गाने की पूरी की पूरी पैरोडी गा जाना...।

अशोक द्वारा बार-बार एक विशिष्ट अंदाज में 'गैंऽऽऽग...' कहकर बहादुर को आगाह करना...। 'वो' अशोक-बहादुर समझकर 'ये' अशोक-बहादुर को जबरदस्ती 'घर' लाया जाना, फिर पकौड़ों में भाँग मिलाकर घर की तीनों महिलाओं से पीछा छुड़ाने की बहादुर की नाकाम चाल...। फिर अंत में दोनों जोड़ियों का आमने-सामने आना और उन्हें देखकर तनु का बेहोश होकर गिर पड़ना... और होश में आने पर मात्र इतना कहना कि वो जीजाजी नहीं थे...! गुलजार की इस 'अंगूर' में खट्टा ढूँढना मुश्किल है, सब मीठा ही मीठा है...।

- विकास राजावत


Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'