dharma sangrah
✕

दीपिका पर रणवीर ने दिया यह बयान

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (09:36 IST)
अभिनेता रणवीर सिंह का मानना है कि उनकी मित्र दीपिका पादुकोण अपने पुराने प्रेमी रणबीर कपूर के बजाय उनके साथ ज्यादा हॉट लगती हैं।
पर्दे पर दीपिका और रणवीर सिंह तथा दीपिका और रणबीर कपूर की जोड़ी को पसंद करने वाले प्रशंसक अलग अलग हैं। हाल ही में ‘तमाशा’ के प्रमोशन के दौरान फिल्म निर्माता करण जौहर ने दीपिका से पूछा कि वह पर्दे पर रणवीर या रणबीर में से किसके साथ अधिक हॉट लगती हैं ?  दीपिका ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया था।
 
यही सवाल जब रणवीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘जाहिर है कि मेरे साथ .. यह भी कोई सवाल है।’ बुधवार को ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रमोशन के दौरान रणवीर से पूछा गया कि क्या वह वास्तविक जीवन में भी दीपिका से प्यार करते हैं तो उनका जवाब था ‘बाजीराव और मस्तानी एक दूसरे से प्यार करते थे। हम उनकी कहानी पर्दे पर पेश कर रहे हैं।’  अफवाहें हैं कि वर्ष 2013 में ‘राम लीला’ में काम करने के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। (भाषा)

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'