sundarkand
✕

नवाबी अंदाज़ और सैफ अली खान

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (13:21 IST)
क्युट स्माइल, दमदार एक्टिंग और नवाबी अंदाज़ के लिए जाने वाले बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान का आज (16 अगस्त) को जन्मदिन है। बॉलीवुड के नवाब खान कहलाने वाले सैफ आज 48 वर्ष के हो गए हैं। सैफ अली खान अपने नवाबी अंदाज़ के अलावा अपनी क्युटनेस के लिए भी दर्शकों को बहुत पसंद आते हैं। हालांकि सैफ फिलहाल जिस ज़ोनर की फिल्में कर रहे हैं वो उनकी ईमेज को काफी हद तक बदल रहा है। 
 
अब सैफ को क्युट नहीं बल्कि हार्ड मैन के तौर पर पहचाने जाते हैं। साथ ही उन्होंने हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शो 'सेक्रेड गेम्स' किया। इसके बाद तो फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं। सैफ को वैसे भी बहुआयामी अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। सैफ ने बॉलीवुड में करीब दो दशक पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि इस बीच उन्होंने कई फिल्में की और हर तरह का किरदार निभाया। हीरो और एक्शन हीरो दोनों ही तरह की ईमेज में सैफ को पसंद किया गया है। 
 
दिल्ली में जन्में सैफ की मां प्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर हैं। साथ ही नवाब के पिता नवाब पटौदी मशहूर क्रिकेटर थे। इसलिए सैफ की पसंद में एक्टिंग और क्रिकेट दोनों का ही भूत सवार है। सैफ अली खान ने अमेरिका से पढ़ाई करने के बाद बॉलीवुड में 1992 से शुरुआत की। इसी वर्ष उनकी पहली फिल्म 'परपंरा' से की थी। फिल्म फ्लॉप रही लेकिन सैफ का करियर अब चलने वाला था। 

ALSO READ: सैफ के जन्मदिन पर हो रहा बड़ा जश्न, इनके साथ मना रहे बर्थडे
 
ना रुकते हुए सैफ ने अगली फिल्म 1993 में आशिक आवारा की। अपनी इ स फिल्म के लिए सैफ को नवोदित अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला था। पहचान, इम्तिहान, ये दिल्लगी जैसे फिल्में भी ठीक ही रहीं। इसमें सैफ की एक्टिंग को सराहा गया लेकिन उनकी एक्टिंग अब तक पहचानी नहीं गई थी। सैफ अली खान को असली पहचान मिली इन फिल्मों के बाद। 1994 में सैफ ने मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म में काम किया। इसके बाद से उन्हें बहुत पस6द किया गया।
 
खास तौर पर सैफ को अक्षय कुमार के साथ पसंद किया जाता था। हालांकि इसके बाद दोबारा उनके बॉलीवुड करियर में गिरावट आई। 'हम साथ साथ है' फिल्म के बाद तो जैसे सैफ रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। वर्ष 2001 में उनकी फिल्म 'दिल चाहता है' रिलीज़ हुई और सैफ अली खान को इसके लिए काफी सराहा गया। इसके बाद फिल्म 'कल हो ना हो', 'हम तुम', 'ओमकारा', 'लव आज और कल' जैसी हिट फिल्में आईं। 
 
हालांकि सैफ की हालिया कुछ फिल्में बिल्कुल नहीं चली। लेकिन उनके शो 'सेक्रेट गेम्स' में सैफ ने सभी को अपना दीवाना बनाया और दर्शक उनके अगले सीज़न का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। सैफ ने पहले एक्ट्रेस अमृता सिंह से की थी। अमृता और सैफ को दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। अमृता से तलाक के बाद सैफ ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान से शादी की और दोनों को एक बेटा तैमुर है। सैफ अपने परिवार में पत्नी, बच्चों, बहन और मां के साथ बहुत खुश हैं। नवाबी सैफ को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं। (वार्ता) 
Show comments

‘सिगरेट नहीं तो बीड़ी सही’, जब जेल में संजय दत्त ने पुलिस अफसर को दिया था ऐसा जवाब

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर मचे बवाल के बीच कोमल रानी का बड़ा बयान, बोलीं- 'मुझे ज्ञान देने की जरूरत नहीं'

रिपोर्टिंग लाइव का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रेत माफिया के काले कारोबार का पर्दाफाश करेंगी परिणीति चोपड़ा

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की फिर बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सलमान खान की 'मातृभूमि' को रक्षा मंत्रालय की हरी झंडी? अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी का इंतजार

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख