Hanuman Chalisa
✕

बचपन में मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे रितिक रोशन

Updated: बुधवार, 10 जनवरी 2024 (10:36 IST)
पेश है रितिक के बारे में 25 रोचक जानकारियां... 
 
1) रितिक रोशन का वास्तविक नाम रितिक राकेश नागरथ है। 
 
2) 10 जनवरी 1974 को जन्मे रितिक रोशन अपने बचपन में फिल्म अभिनेत्री मधुबाला और परवीन बॉबी पर मरते थे। 
 
3) रितिक को बचपन में हकलाने की समस्या थी। जिस दिन स्कूल में मौखिक परीक्षा होती थी उस दिन रितिक बहाने बनाकर स्कूल नहीं जाते थे। स्पीच थैरेपी के जरिये उन्होंने अपनी समस्या पर निजात पाई। आज भी वे स्पीच थैरेपी अपनाते हैं क्योंकि उन्हें भय है कि वे फिर से हकलाने न लग जाए। 
 
4) कहा जाता है कि कहो ना प्यार है को राकेश रोशन अभिनेता शाहरुख खान के साथ बनाना चाहते थे, लेकिन शाहरुख को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई। राकेश को अपनी स्क्रिप्ट पर विश्वास था और उन्होंने यह फिल्म अपने बेटे रितिक के साथ बनाई जो कि सुपरहिट रही। 
 
5) रितिक रोशन का परिवार फिल्मों से जुड़ा है। उनके दादा रोशन संगीतकार थे। पिता राकेश रोशन अभिनेता, निर्माता और निर्देशक हैं। चाचा राजेश रोशन संगीतकार हैं। नाना जे. ओमप्रकाश फिल्म निर्माता और निर्देशक थे। 

 
6) रितिक रोशन पहली बार परदे पर 1980 में रिलीज हुई फिल्म 'आशा' में नजर आए थे। यह फिल्म उनके नाना ने बनाई थी और उस समय रितिक मात्र छ: वर्ष के थे। 
 
7) रितिक को उनके नाना और पिता अपनी फिल्मों के लिए भाग्यशाली मानते थे इसलिए रितिक बतौर बाल कलाकार छोटे-मोटे रोल किया करते थे। 
 
8) भगवान दादा (1986) में उनका रोल बड़ा था। इसमें वे सुपरस्टार रजनीकांत द्वारा गोद लिए बेटे की भूमिका में थे। 
 
9) अपने पापा की फिल्म के सेट पर रितिक कैमरा लेकर जो मन में आता शूट करते रहते थे, लेकिन वे हीरो बनना चाहते थे और अक्सर आइने के सामने एक्टिंग करते थे। 
 
10) धर्मेन्द्र के रितिक बहुत बड़े फैन हैं। बचपन में अपने वॉर्डरोब में उन्होंने धर्मेन्द्र का पोस्टर लगा रखा था। ब्रेन सर्जरी के बाद सबसे पहले उन्होंने धर्मेन्द्र से ही फोन पर बात की थी। 
11) रितिक रोशन लड़कियों में बेहद लोकप्रिय हैं। एक बार तो वैलेंटाइन डे पर उन्हें 30 हजार शादी के प्रस्ताव मिले थे। 
 
12) रितिक रोशन की हिंदी बहुत अच्छी है और घर के सारे सदस्यों से वे हिंदी में ही बात करते हैं। 
 
13) रितिक रोशन समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझते रहे हैं। हकलाने की समस्या के अलावा 21 वर्ष की उम्र में रितिक ऐसी बीमारी से ग्रस्त हो गए जिसमें उनकी रीढ़ अंग्रेजी के शब्द 'एस' जैसी हो रही थी और डॉक्टर्स ने कहा कि वे अभिनेता नहीं बन पाएंगे, लेकिन दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर रितिक बीमारी से उबरे। 'जोधा अकबर' की शूटिंग के दौरान घुटनों के दर्द से वे परेशान थे। डॉक्टर्स का कहना था कि वे खड़े भी नहीं हो पाएंगे, लेकिन रितिक ने इस बीमारी को भी हरा दिया। 'अग्निपथ' की शूटिंग के दौरान उन्हें स्लिप डिस्क हुआ तो 'बैंग बैंग' की शूटिंग के वक्त उनके मस्तिष्क में चोट लगी और सर्जरी हुई। 
 
14) रितिक के पिता ने सिर्फ एक बार अपने बेटे की पिटाई की जब रितिक अपने दोस्तों के साथ घर की छत से बॉटल फेंक रहे थे। 
 
15) रितिक चेन स्मोकर थे। 'हाऊ टू स्टॉप स्मोकिंग' नामक किताब पढ़ उन्होंने सिगरेट पीना बंद कर दी। इसके बाद उन्होंने यह किताब कई लोगों को दी जो धूम्रपान करते थे। 

16) रितिक के सीधे हाथ में दो अंगूठे हैं। आमतौर पर फिल्मों में वे अंगूठों को छिपाकर रखते हैं। वे अपने लिए इसे लकी मानते हैं। 
 
17) रितिक के दो अंगूठों के कारण 'कोई मिल गया' में जादू नामक एलियन के भी दो अंगूठे दिखाए गए थे। 
 
18) रितिक को फोटोग्राफी बेहद पसंद है। पर्सनल स्क्रैपबुक में वे रोजाना खींचे गए फोटो लगाते रहते हैं।
 
19) रितिक रोशन कई सालों से मेकअप करते समय एक ही आईने का इस्तेमाल करते हैं। उनका मेकअपमैन बड़े जतन से आईने को हमेशा साथ रखता है। यह रितिक का लकी आईना है। 
 
20) रितिक बेहद दुबले थे और सलमान खान के कहने पर उन्होंने जिम जाकर शरीर पर ध्यान दिया।

21) गुजारिश फिल्म रितिक के दिल के बेहद करीब है। इसकी असफलता पर उन्हें बेहद दु:ख हुआ। सलमान खान ने कह दिया कि इस फिल्म को देखने तो कुत्ता भी नहीं गया, इससे रितिक बेहद आहत हुए और दोनों के संबंध में खटास आ गई। 
 
22) काइट्स और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में रितिक ने गाने भी गाए हैं। 
 
23) उदय चोपड़ा को रितिक अपना बेहतरीन दोस्त मानते हैं। वे एक ही स्कूल में पढ़े हैं। 
 
24) रितिक ने सुजैन खान से विवाह किया था। रितिक 12 वर्ष की उम्र से सुजैन को जानते और पसंद करते थे। शादी के पहले चार वर्षों तक सुजैन उनकी गर्लफ्रेंड रही। दिसम्बर 2000 में दोनों ने शादी की और नवम्बर 2014 को तलाक हुआ। इस तलाक से रितिक बेहद आहत हुए। 
 
25) तलाक होने के बावजूद सुजैन के परिवार से रितिक के बेहतरीन संबंध हैं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख