dharma sangrah
✕

बॉलीवुड 2015 : गूंज उठी शहनाई और किलकारियां

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2016 (14:52 IST)
बॉलीवुड में इस वर्ष कुछ कलाकार, निर्देशक शादी के बंधन में बंधे। उल्लेखनीय शादियां सोहा-कुणाल, शाहिद-मीरा और गीता-हरभजन की रही। शाहिद कपूर ने कई हीरोइनों के साथ रोमांस करने के बाद अपनी माता-पिता की पसंद मीरा राजपूत से विवाह रचा लिया। 
 
* 24 जनवरी : अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा ने अभिनेत्री अमृता खानविलकर से शादी की। 
 
* 25 जनवरी : सोहा अली खान और कुणाल खेमू ने लंबे रोमांस के बाद शादी कर ली। 
 
* 5 फरवरी : सुरीली गायिका श्रेया घोषाल ने बिज़नेस मैन शिलादित्य मुखोपाध्याय से विवाह रचाया। 
 
* 9 फरवरी : अभिनेता कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन से शादी की। 
 
* मानसून ‍वेडिंग की अभिनेत्री तिलोत्तमा शोम ने बिजनेसमैन कुणाल रॉस से विवाह किया। 
 
* गायिका तुलसी कुमार और हितेश शादी के बंधन में बंधे।

 
* 27 मार्च : अभिनेता शावर अली ने अपनी गर्लफ्रेंड मर्सिला आयेशा को पत्नी बनाया। 
 
* 4 मई : रॉक ऑन और काई पो छे निर्देशित करने वाले अभिषेक कपूर ने प्रज्ञा यादव से विवाह किया।
 
* 24 मई : ब्लडमनी के निर्देशक विशाल म्हाडकर ने तनवी से शादी की। 
 
* 2 जून : फिल्म निर्माता मधु मंटेना और डिजाइनर और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा ने विवाह रचाया। 
 
* 6 जुलाई : फिल्म अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने नाइटक्लब के मालिक रेयान थम को जीवन साथी बनाया। 
 
* 7 जुलाई : आखिरकार शाहिद कपूर ने शादी कर ही ली। मीरा राजपूत उनकी पत्नी बनी। 
 
* 29 सितंबर : अभिनेत्री गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजनसिंह को बोल्ड कर ही दिया। ना-ना करते-करते पति-पत्नी बन गए। 
 
* 17 अक्टूबर : अभिनेता व्रजेश हीरजी ने लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रही रोहिणी को पत्नी बना ही लिया। 
 
* 7 दिसम्बर : जन्नत फिल्म निर्देशित करने वाले कुणाल देशमुख ने सोनाली रतन से शादी की। 

* 25 दिसम्बर : शैतान (2011) और डेविड (2013) जैसी फिल्म निर्देशित करने वाले बिजॉय नाम्बियार ने मॉडल शीतल मेनन से केरल में विवाह किया।
 
बॉलीवुड जगत से जुड़े लोगों के आंगन में गूंजी किलकारियां 
* 1 जनवरी : अभिनेत्री उदिता गोस्वामी और फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के यहां बेटी आई। 
 
* 12 जनवरी : फिल्म निर्देशक मिलाप ज़वेरी बेटे के पिता बने। 

* 30 जनवरी : फिल्म अभिनेत्री ते‍जस्विनी कोल्हापुरे ने बेटी को जन्म दिया। 
 
* 23 फरवरी : अभिनेता अली फज़ल की पत्नी आयशा फाजिल ने बेटी को जन्म दिया। 
 
* 19 मई : अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेटे के पिता बने। 
 
* 25 मई : अभिनेत्री समीरा रेड्डी बेटे की मां बनीं। 
 
* 12 नवम्बर : फिल्म निर्देशक अभिषेक कपूर की पत्नी प्रज्ञा ने बेटे को जन्म दिया। 
 
* 9 दिसम्बर : फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता-निर्देशक आदित्य चोपड़ा के घर बेटी जन्मी। 
Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'