sundarkand

जैकी श्रॉफ के बारे में 25 रोचक जानकारियां

Updated: मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (11:57 IST)
1) जैकी श्रॉफ का पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। उनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले के उद्गीर में हुआ। 
2) 1 फरवरी 1957 को जन्मे जैकी 38 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।  
3) नौ भाषाओं में बनी दो सौ से ज्यादा फिल्मों में जैकी ने अभिनय के जौहर दिखाए हैं। 
4) उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ एक गुजराती थे और उनकी माता रीता कजाकिस्तान की तुर्क थीं। 
5) जैकी मुंबई के मालाबार हिल के तीन बत्ती एरिया में रहते थे।
 

6) अभिनेता और मॉडल बनने से पहले जैकी लोकल गुंडे थे। उन्हें जग्गु दादा के नाम से जाना जाता था। 
7) देवआनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' (1982)की शूटिंग देखने जैकी श्रॉफ पहुंचे। भीड़ में वे अलग ही नजर आ रहे थे। देव साहब की नजर जैकी पर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। जैकी मान गए और इस तरह से पहली बार वे बड़े परदे पर नजर आएं। 
8) स्टार सन्स से परेशान होकर सुभाष घई ने नए चेहरे को हीरो लेकर फिल्म बनाने की सोची। ताबड़तोड़ उन्होंने जैकी श्रॉफ को 'हीरो' (1983) का हीरो बना दिया। 
9) सुभाष घई को जयकिशन नाम पुराना और बड़ा लगा। उन्होंने इसे 'जैकी' कर दिया। 
10) फिल्म हीरो अत्यंत सफल फिल्म थी। इसके बाद जैकी ने घई की कई फिल्में रोल की परवाह किए बिना की। 

11) जैकी श्रॉफ ने 5 जून 1987 को अपनी गर्लफ्रेंड आयशा दत्त से शादी की।
12) उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड में करियर बना चुके हैं। उनकी एक बेटी कृष्णा श्रॉफ भी है। 
13) जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ इंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम की एक मीडिया कंपनी चलाते हैं। 
14) जैकी और उनकी पत्नी आयशा श्रॉफ सोनी टीवी के 10 प्रतिशत शेयर के मालिक करीब 15 साल रहे। जिन्हें 2012 में उन्होंने बेच दिय। 
15)  जैकी टीवी पर एक मैजिक शो के जज भी बन चुके हैं। 

16) जैकी के पिता एक प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य थे। जैकी के बचपन में ही उन्होंने अपने बेटे के बड़ा सितारा बनने की भविष्यवाणी कर दी थी। 
17) जैकी के अनुसार उनका भाई चाल का असली दादा था। वह गरीब लोगों की मदद करता था। जैकी का भाई, कम उम्र में ही किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूदा जबकि उसे तैरना नहीं आता था। वह जैकी के सामने ही डूब गया। 
18)  भाई की मौत के बाद जैकी ने तय किया कि वह अब बस्ती में भलाई का काम करेंगे और अपने भाई की जगह लेंगे। इस तरह वे जग्गु दादा बने। 
19) जैकी श्रॉफ की स्टाइल और कुकिंग में काफी दिलचस्पी थी। उन्होंने ताज में शेफ के तौर पर काम सीखना चाहा परंतु डिग्री न होने के कारण वह ऐसा न कर सके।  
20) जैकी श्रॉफ अच्छे कुक हैं और उनके द्वारा बनाया गया बैगन का भर्ता बॉलीवुड में खासा पसंद किया जाता है।  

21) जैकी श्रॉफ ने एयर इंडिया में फ्लाइट अटेंडेंट बनने की कोशिश की परंतु उनकी कम शिक्षा इसमें भी बाधा बनी। 
22) जैकी श्रॉफ एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे तब एक आदमी ने उनसे पूछा मॉडलिंग करेगा? जैकी ने पूछा,'पैसा देगा क्या' और इस तरह उनके सितारा बनने की शुरूआत हुई। 
23) जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा राजपरिवार से हैं। जैकी और आयशा ने एक दूसरे को एक बस में पहली बार जब देखा तब आयशा मात्र 13 साल की थीं।
24) जैकी श्रॉफ की जब आयशा से पहली मुलाकात हुई उस समय जैकी किसी और के साथ रिश्ते में थे। आयशा ने अमेरिका पढ़ाई के लिए गई इस लड़की को एक पत्र लिखने की जैकी से इजाजत मांगी। जिसमें उन्होंने जैकी की पत्नी बनने की अनुमति मांगी। 
25) जैकी दिल से सोचने वाले आदमी हैं इसलिए वे बॉलीवुड में लोकप्रिय हैं। कई फिल्में उन्होंने निर्माताओं के मदद के तौर पर की, ये जानते हुए भी इससे उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है। उनका तकिया कलाम 'भिड़ू' है। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख