dharma sangrah
✕

मुंबई हमला मानवता पर हमला था : रामगोपाल वर्मा

Written By WD
Updated: शनिवार, 2 मार्च 2013 (14:59 IST)
PR
रामगोपाल वर्मा ने 'द अटैक ऑफ 26/11' का निर्देशन किया है। मुंबई हमले पर बनी यह फिल्म दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की जा रही है। इस रामगोपाल वर्मा की जबर्दस्त वापसी माना जा रहा है। मुंबई पर हमले से लेकर कसाब की फांसी तक घटनाक्रम को रामू ने फिल्म में दिखाया है।

पेश है रामगोपाल वर्मा से बातचीत-

फिल्म का म्यूजिक लियोपोल्ड कैफे में लांच करने का कारण, जहां सबसे पहले आत ंकियों ने हमला किय ा था?
सभी जानते हैं कि उस स्थान पर क्या हुआ और उ स जगह का हमारे लिए कितना महत्व है। यह स्वतंत्र भारत में सबसे प्रभावशाली घटना है। जब मैं कैफे के मालिक फरहाद जिहानी से मिला और उन्होंने इस घटना के बारे में बताया तो मैंने इस पूरे घटनाक्रम पर फिल्म बनाने आइडिया मुझे आया। हर व्यक्ति को पता था कि उस रात को क्या हुआ लेकिन यह फिल्म में मेरी नजर से घटनाक्रम है।

फिल्म का संगीत मनोरंजक है इसके बारे में कुछ बताइए?
यह सभी जानते हैं कि यह हमला किसी ‍धर्म या संप्रदाय के खिलाफ नहीं था। यह कुछ व्यक्तियों द्वारा व्यक्ति के समूह पर किया गया हमला है, इसलिए मैंने दो अलग-अलग गीतों मौला-मौला और देवा-देवा को एक करके दिखाया है। रोहसिन ने इसे कंपोज किया है और सुखविंदर ने इस खूबसूरती से गाया है। सुखविंदर ने एक और गाना 'रघुपति राघव राजाराम' भी गाया है। यह गाना सुनकर ही आपके मन में शांति की अनुभूति होती है। फिल्म का सब्जेक्ट बहुत वायलेंस है, इसलिए जरूरी है कि इसका संगीत सूकुन देने वाला हो।

अब फिल्म में घटना का कोई असली फुटेज है क्या?
आप फिल्म देखने के बाद यह कह सके हैं कि पूरा घटनाक्रम उसी तरह से फिल्माया गया है, जैसा हुआ था। घटना के प्रत्यक्षदर्शी लोगों और पुलिस ऑफिसर जानकारी जुटाने के बाद इस फिल्म को बनाया गया है। मैंने कोशिश ‍की है कि फिल्म बिलकुल घटना के करीब लगे।

आप मुंबई हमले के बाद ताज होटल भी गए थे, इससे किस तरह सहायता मिल ी?
मैं इस प्रश्न का उत्तर हजारों बार दे चुका हूं। मैं घटना के तीन दिन बाद वहां गया था जब वहां पूरा ऑपरेशन खत्म हो चुका था जबकि पूरी घटना रात 9 से 1 बजे के बीच घटी।

फिल्म में कहानी को कहने के लिए आपने राकेश मारिया को ही क्यों चुना?
मेरा मानना है कि इस पूरी घटना में राकिया मारिया पूरी पुलिस का चेहरा हैं। उन्होंने इस घटना को बहुत करीब से देखा और उसे नियंत्रित किया, इसलिए मैंने राकिया मारिया के किरदार को फिल्म की कहानी के केंद्र में रखा है।

बहुत से लोग सच्ची घटनाओं पर फिल्में बनाते हैं, आप क्या कहेंगे?
फिल्म जनता तक अपनी बात पहुंचाने का एक माध्यम है। मैं सोचता हूं कि हर फिल्ममेकर की अपनी फिल्म बनाने के पीछे एक मंशा होती है। मैं सभी के लिए एक जैसा जवाब नहीं दे सकता है। यह फिल्म इंडस्ट्री किसी एक व्यक्ति की नहीं है। यहां पर लाखों लोग हैं। उनके लिए मैं कुछ नहीं कह सकता। मैं सिर्फ अपने बारे में बोल सकता हूं।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'