sundarkand
✕

चल पड़ी एवलिन की गाड़ी

Updated: मंगलवार, 8 जुलाई 2014 (13:18 IST)

एवलिन शर्मा 'ये जवानी है दीवानी' और 'यारियां' जैसी सफल फिल्मों के कारण चर्चाओं मे आ गई हैं। बड़े कलाकारों की उपस्थिति के बावजूद वे दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

PR


आप आधी जर्मन और आधी भारतीय हैं। बॉलीवुड में बिना गॉडफादर के पैर जमाना कितना मुश्किल रहा है?
ऐसा लगता है कि इस इंडस्ट्री में आसानी से प्रवेश पाया जा सकता है, लेकिन यह सच नहीं है। यहां कठिन परिश्रम और समर्पण से ही सफलता पाकर लंबी इनिंग खेली जा सकती है, चाहे गॉडफादर हो या न हो।

आपने 'यारियां' में बिकनी सीन किए हैं। बिकनी में कितना आरामदायक महसूस करती हैं?
मैं समुंदर किनारे या स्विमिंग पुल में बिकनी पहनना पसंद करती हूं और इसमें कोई बड़ी बात नहीं है।

PR

संघर्ष के दिनों में क्या आपको अपने उच्चारण के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ा था?
जी हां, नई भाषा सीखना आसान नहीं होता है, लेकिन काम के लिए हिंदी सीखना जरूरी है, सो मैंने सीखी। शुरुआत में मुझे एनआरआई टाइप के रोल मिले, जिनमें मेरे उच्चारण खप गए, लेकिन पूरी तरह से भारतीय लड़की का किरदार निभाने के लिए मुझे सही तरीके से उच्चारण करना होगा।

भारत के बारे में आपको सबसे अच्छी बात कौन-सी लगती है?
यहां का खाना, जिसे खाकर कभी मन नहीं भरता। आलू परांठा मेरा पसंदीदा है।

PR

शाहरुख, सलमान और आमिर में से आपका पसंदीदा खान कौन है?
फिलहाल मुझे 'धूम 3' में आमिर खान बहुत पसंद आए। उनका काम अद्‍भुत है।

रील लाइफ और रियल लाइफ में ए‍वलिन शर्मा में क्या फर्क है?
जो रोल मैं निभाती हूं उसमें मेरी शख्सियत का थोड़ा-सा हिस्सा डालती हूं, लेकिन परदे पर जो व्यवहार और मैनेरिज्म मेरे किरदार का दिखता है, वैसी मैं बिलकुल भी नहीं हूं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
Show comments

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग