dharma sangrah
✕

गॉडफादर के बिना पाई सफलता : असिन

Written By भाषा
Updated: मंगलवार, 31 जुलाई 2012 (16:04 IST)

दक्षिण भारतीय फिल्मों से आईं असिन ने बॉलीवुड में अपनी जगह तो बना ली है, लेकिन आज भी वे अच्छे लिखे किरदारों के इंतजार में हैं। बॉलीवुड फिल्मों में असिन ने अपनी शुरुआत आमिर खान के साथ 2008 में आई ‘गजनी’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘रेडी’, ‘हाउसफुल 2’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी सफल फिल्में कीं, लेकिन उन्हें लगता है कि अभी और अच्छा काम आना बाकी है।

PR


उत्तर और दक्षिण दोनों में स्वीकारा
आसिन ने बताया,‘मुझे खुशी है कि मैं बिना किसी गॉडफादर, दादा-परदादा या अमीर प्रेमी की मदद के बॉलीवुड में यहां तक आ पहुंची हूं। ऐसा मुश्किल ही होता है कि किसी कलाकार को उत्तर भारतीय और दक्षिण भारतीय दोनों दर्शक स्वीकार कर लें। शुक्र है कि मैं ऐसा कर पाई।’

अच्छे किरदारों की तलाश
असिन कहती हैं,‘किसी की सफलता को मापने का पैमाना उसकी क्षमताओं के बजाय इसे माना जाता है कि उसने हासिल क्या किया है? मुझे लगता है कि मैं और भी ज्यादा अच्छे किरदारों को निभा सकती हूं। मुझे उम्मीद है कि ऐसे किरदार मुझे मिलेंगे।’

बोल बच्चन सफल होनी ही थी
असिन की हालिया फिल्म ‘बोल बच्चन’ की सफलता के बारे में उनसे पूछा गया कि क्या कॉमेडी उनके लिए भाग्यशाली है तो इससे उन्होंने इनकार करते हुए कहा, ‘‘बोल बच्चन’ की सफलता में मैं भाग्य को मददगार नहीं मानती। यह फिल्म मनोरंजक और व्यावसायिक फिल्म थी, जिसे अच्छा प्रदर्शन करना ही था। इस तथाकथित ‘भाग्य’ को मैं सही चुनाव और मेहनत का मिलाजुला रूप मानती हूं।’

बदलेगा बॉलीवुड का रवैया
बेशक हर साल कई हास्य फिल्में आ रही हैं, लेकिन असिन को लगता है कि इनमें से कोई भी अभिनेत्री को केंद्र में रखकर नहीं बनाई जातीं। ये सभी फिल्में अभिनेता को ही ध्यान में रखकर बनाई जाती हैं। असिन उम्मीद करती हैं कि जल्द ही यह रवैया बदलेगा।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'