dharma sangrah
✕

अजय देवगन को मैं भैया कहता हूं

सोनू के टीटू की स्वीटी के सनी सिंह से बातचीत

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (12:07 IST)
सोनू के टीटू की स्वीटी फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है। इसमें सनी सिंह ने महत्वपूर्ण रोल निभाया है। पेश है सनी से बातचीत : 
 
कार्तिक से माँ वाला प्यार मिला?
मैं कार्तिक के साथ पर्सनली भी काफी बातें शेयर करता हूं। वह परिवार के जैसे हो गया है।  
 
फिल्म के नाम को लेकर क्या कहेंगे? 
मुझे पहले पता ही नहीं था की फिल्म का नाम क्या है। वैसे भी फिल्म का नाम प्यार का पंचनामा नहीं था। इस फिल्म का नाम भी काफी अलग है और फिल्म में कई सारे सरप्राईजेज हैं। 
 
अपने बारे में बताएं। 
मैं मुंबई से ही हूँ। मेरे पापा एक्शन डायरेक्शन में हैं पिछले 35 साल से हैं। अक्षय कुमार और अजय देवगन सर को देखते हुए बड़ा हुआ हूँ। हमेशा से एक्टर ही बनना था। हर तरह की क्लासेस भी मैंने की हैं। मैं लकी हूँ की लव रंजन सर से मेरी शुरुआत हुई।  
 
पापा की किन फिल्मों के शूट पर गए हैं?
मैं शर्मीला इंसान हूँ तो ज्यादा नहीं गया। मेरे दोस्त मुझे कहते हैं की मैं काफी सीधा हूँ। मैं विजयपथ की फिल्म की शूटिंग पर गया था। वहाँ सेट पर मैंने एक शेर के साथ फोटो भी खिंचाई थी। मेरे पापा एक्शन कहते थे जो मुझे याद है। 
 
पापा की सलाह क्या थी?
पापा हमेशा से चाहते थे कि मैं हीरो बनूँ। उन्होंने मुझे बता कहा था कि अगर आप ध्यान से सब करोगे तो काम जरूर मिलेगा। 
 
अजय देवगन से कैसे रिश्ते हैं?
मैं उन्हें भैया बुलाता हूँ। उनसे सीखने को बहुत कुछ मिलता है। उनकी शादी में भी गया था। पारिवारिक रिश्ता रहा है। वे मेरे लिए प्रेरणा भी हैं। घर आना-जाना है। वे बहुत ही अच्छे इंसान हैं। 
आपको दिल तो बच्चा है, कैसे मिली? 
कुमार मंगत जी प्रोड्यूसर और फॅमिली फ्रेंड भी हैं। मैं ऑडिशन पर जाया करता था। मैंने दिल तो बच्चा है जी के लिए भी ऑडिशन दिया और सेलेक्ट होने पर बहुत खुश भी हुआ। 
 
और कोई फिल्म याद आती है?
मैंने एक फिल्म की थी प्रणाम वालेकुम, जो की रिलीज नहीं हुई। उसमें पापा के फ्रेंड संजय मिश्रा जी हैं। कुछ कारणों से वो पूरी नहीं हो पाई। उसी दौरान मैं कास्टिंग डायरेक्टर विकी सिदाना से मिला। उन्होंने मुझे कुमार जी के ऑफिस जाने के लिए कहा और लव रंजन सर की फिल्म 'आकाशवाणी' मिली। 
 
लव रंजन के बारे में बताएं?
वो परफेक्ट और करेक्ट हैं। उनकी एक-एक बात इतनी परफेक्ट होती है की क्या बताऊँ। हमारे लिए वो मेहनत करते हैं। 
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख