Hanuman Chalisa
✕

राजनीति एक गंदा खेल : रवीना टंडन

Updated: शनिवार, 8 अप्रैल 2017 (19:04 IST)
फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने स्पष्ट कर दिया है कि वे राजनीति के क्षेत्र में नही आना चाहती हैं। वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृ' के प्रमोशन में जुटी हैं। किसी भी राजनीतिक या दूसरे विवादित मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली रवीना से जब यह पूछा गया कि क्या वह कभी राजनीति में जाएंगी? इस सवाल के जवाब में रवीना ने कहा, 'राजनीति में जाने को लेकर मेरे मन में बड़ी दुविधा है। राजनीति शायद मेरे जैसे स्पष्टवादी लोगों के लिए नहीं है।'
 
राजनीति से पहला सामना 
रवीना ने कहा "मैंने अपने शुरुआती दिनों में जब बच्चों के लिए काम करना शुरू किया था तब मेरे काम से प्रभावित और बच्चों के प्रति मेरी भावुकता देखकर सरकार ने मुझे चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी का चेयर पर्सन बना दिया था, लेकिन बाद में मेरे साथ वहां पॉलिटिक्स हुई और ब्रॉडकास्ट मिनिस्ट्री ने मेरे खिलाफ एक अखबार में गलत जानकारी देते हुए कहा कि मैं अच्छा काम नहीं कर रही हूं। मुझे यह बात बहुत बुरी लगी। मेरे पति ने इस घटना के बाद मुझे बाल चित्र समिति से त्यागपत्र देने की सलाह दी। बस, मेरा राजनीति से यही पहला आमना-सामना रहा है। राजनीति में एक सरकार आपका चयन करती है तो दूसरी सरकार आपके विरुद्ध बोलती है।"
 
गंदा खेल
रवीना ने कहा, "राजनीति एक बहुत ही गंदा खेल है और मैं बहुत स्पष्टवादी हूं। सब कुछ साफ-साफ कहने की आदत है मुझे। इसलिए मेरा राजनीति में आना और वहां टिकना मुश्किल होगा। 
 
प्रेग्नेंट होने के बावजूद किया काम 
चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी में अपने काम को लेकर अनुभव के बारे में रवीना बताती हैं ' मैं जब चिल्ड्रन फिल्म सोसायटी की अध्यक्ष थी तब मैंने बच्चों की फिल्म को कान फिल्म महोत्सव तक भेजा था। मुझे याद है मैंने बच्चों को खासकर सरकारी स्कूल के बच्चों को बस में बैठाकर फिल्म दिखाने के लिए ले जाती थी। उन दिनों मैं खुद प्रेग्नेंट भी थी। मेरे पति मुझे अपनी गाड़ी में लाना-जाना करते थे।(वार्ता) 
Show comments

इनकम टैक्स की छापेमारी से जुड़ी रिपोर्ट्स पर रकुल प्रीत सिंह ने उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं

'हनुमान अंश' की सफलता के बाद कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल चतुर्वेदी ने भक्तों से की खास अपील

'स्मित मच्छार के लिए भी दो शब्द बोलिए', नसीरुद्दीन शाह पर भड़के पीयूष मिश्रा, पूछे 3 तीखे सवाल

दिलजीत दोसांझ ने किया 'ऑरा इंडिया टूर 2026' का ऐलान, इन 7 शहरों में करेंगे लाइव परफॉर्म

'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ मिला इतने लाख प्राइज मनी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख