dharma sangrah
✕

पोरस का पिता बनना आसान काम नहीं : आदित्य रेडीज

Updated: शनिवार, 2 दिसंबर 2017 (16:35 IST)
सिद्धार्थ कुमार तिवारी के स्वास्तिक प्रोडक्शन के शो 'पोरस' में पोरस के पिता की भूमिका एक्टर आदित्य रेडिज निभा रहे हैं और उन्हें पहले ही एपिसोड से काफी तारीफ मिल रही हैं। 
 
पौरव के राजा बमानी की भूमिका निभाने में चुनौतियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि हर दिन एक नया चैलेंज होता है, चाहे वो 15 किलो की कॉस्ट्युम पहनना हो या छह किलो तलवार लेकर चलना। इसके बाद इन्हें पहन, घोड़े पर बैठ एक्शन सीन करना आसान काम नहीं है। 
 
हर दिन यह कठिन काम रहा है, न सिर्फ शारीरिक रूप से, लेकिन मानसिक रूप से भी क्योंकि कैरेक्टर में इंटेंसिटी है, जिससे मानसिक थकान ज़्यादा होती है। कभी-कभी हमें वही कॉस्ट्युम पहन कर लगातार दो-तीन दिन इमोशनल सीन करना पड़ते हैं।  यह मुश्किल होता है, लेकिन जब हम इसे स्क्रीन पर देखते है तो हमें अच्छा लगता है। 
 
थाईलैंड पर शूट को लेकर आदित्य ने कहा कि मुझे याद है एक सीन की शूटिंग एक आईलैंड पर होना थी। हम लेट हो रहे थे। हम दिन के उजाले में शूट करना चाह रहे थे और वहां बहुत जल्दी अंधेरा होने लगता है। भारी बारिश भी होती थी। 
 
मुझे याद है कि राहुल तिवारी हमारे एक्शन सीन को डायरेक्ट कर रहे थे जिसमें मैं और गुरप्रीत थे। हमने वह एक्शन सीन 3 घंटे में पूरा किया। हमें कई यूनिट्स के साथ काम करना पड़ता था और अच्छी क्वांटिटी और क्वालिटी के लिए कई बार शॉट देना पड़ता था। इस काम के रिज़ल्ट ने उन्हें बहुत इम्प्रेस किया और वह हमारे लिए काफी संतोषजनक था। 
 
इस शो में लक्ष, रति पांडे, प्रणित भट्ट और गुरप्रीत सिंह जैसे अभिनेता भी शामिल हैं। सेट पर आदित्य इन सबके साथ अच्छी बॉंडिंग शेयर करते हैं और उन्हें यहां बहुत अच्छे दोस्त मिल गए हैं। आदित्य ने कहा पूरी स्टार कास्ट बहुत दोस्ताना हैं, उन्हें कोई ऐटिट्युड प्रॉब्लम नहीं है। हम सभी बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं और एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। हम सभी अपने परिवारों से दूर रह रहे हैं और एक-दुसरे से इमोशनली जुड़े हुए हैं। इनके साथ काम करना बहुत मज़ेदार है। 
 
आदित्य इस शो की तारीफ करते हुए कहते हैं कि शो ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया है। यह एक शानदार अनुभव रहा है और मुझे बहुत कुछ सीखना है। हमें अपने रोल की तैयारी के लिए बहुत समय दिया गया। हमने महीनों तक शूटिंग की। थाईलैंड में हमें अंडरवॉटर ट्रेनिंग भी दी गई। तलवारबाज़ी और घुड़सवारी भी सिखाई गई, जो हमारे लिए अलग ही अनुभव था। यह काफी रोमांचक था। मुझे नहीं लगता मैंने किसी रोल के लिए मैंने खुद को इतना तैयार किया होगा, जितना मैंने इसके लिए किया है। 
 
मुंबई में रहने वाले आदित्य अपने परिवार से दूर उंबर्गगांव में शूटिंग कर रहे हैं। उनकी पत्नी नताशा मोहन वर्मा की वजह से यह उनके लिए आसान हो गया है। आदित्य ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि मुझे काम की वजह से मैनेज करना पड़ता है। मेरी पत्नी नताशा बहुत अंडरस्टेंडिंग है और मैं उसे पाकर बहुत खुश हुं। उसने हमेशा मेरा सपोर्ट किया। कभी जब मैं दुविधा में होता हुं, तो वह मुझे मेरे काम पर फोकस करने के लिए मोटिवेट करती है। 
 
टीवी शो लाडो में भी आदित्य काम कर चुके हैं। इसके दूसरे सीज़न आने पर आदित्य खुश हैं कि समाज सेवा से जुड़ा यह शो वापस आया है। उनका कहना है कि यह अच्छी बात है और मैं मेघना मलिक को शुभकामना देता हुं। वह एक शानदार एक्ट्रेस हैं और मैंने एक्टर के तौर पर उनसे बहुत कुछ सीखा है। मैं उन्हें और उनकी टीम को बधाई देता हुं। 
Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख