sundarkand

Indian Idol 12 के मोहम्मद दानिश ने कहा ट्रॉफी तो घर पर ही आई है

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (13:01 IST)
इंडियन आइडल 12 ने इस बार खूब धूम मचाई। फाइनल में कांटे की टक्कर रही। सभी फाइनलिस्ट को खूब लोकप्रियता मिली जिसमें से एक मोहम्मद दानिश भी हैं। दानिश कहते हैं कि इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अपने परिवार को थैंक्यू कहना बहुत कम होगा। मैं जो भी करता हूं अपने पापा के लिए करता हूं। जब फादर स्पेशल एपिसोड हुआ था तब पापा नहीं आ पाए थे तब मैं खूब रोया था। जब भाई बिरयानी लेकर आया था तब इमोशनल हो गया था। इंडियन आइडल जैसे मंच पर छोटे भाई के साथ स्टेज शेयर करना बहुत अच्छा लगा। 
 
फाइनल का रोमांच 
फाइनल में पहुंचा था तब धड़कनें नहीं बढ़ी थी। मैं बिलकुल नॉर्मल था कि कोई भी जीते ट्रॉफी तो घर पर ही आने वाली है। सभी बहुत शांत  थे क्योंकि हमारे बीच आपस में बहुत प्यार है।  
 
आगे की योजना 
आगे के लिए प्लानिंग बनाई है। बहुत सारे सिंगल्स आने वाले हैं। बहुत सारे गाने देखने को मिलेंगे। अभी इनके बारे में बताना जल्दबाजी होगी। एक्टिंग के ऑफर भी मिल रहे हैं। 
 
इंडियन आइडल 12 की सफलता का राज 
इंडियन आइडल 12 की सफलता का सबसे बड़ा कारण यह है कि सभी प्रतियोगियों में आपस में बहुत अच्छी बांडिंग थी। हमने सच्चे मन और प्यार से सौ प्रतिशत इस शो को दिया जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस वजह से हमारा शो लोगों से कनेक्ट हुआ। 
 
दस साल बाद ये बात रहेगी याद 
दस साल बाद इस शो के बारे में सोचूंगा तो मुझे इंडियन आइडल टीम की हमेशा याद आएगी। इस शो के दौरान जो हमने मस्ती की वो भी नहीं भूलूंगा। इस शो के बाद हमारी लाइफ बदल गई है। जहां जाते हैं लोगों को प्यार मिलता है। 

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख