Daily Horoscope
✕

आशिक आवारा में बिजनेस आइकॉन बना हूं : निरहुआ

Updated: बुधवार, 16 सितम्बर 2015 (14:46 IST)
भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' इन दिनों अपनी आनेवाली फिल्म 'आशिक़ आवारा' में व्यस्त हैं। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंश: 
 
'आशिक़ आवारा' के बारे में कुछ बताइये?
आशिक़ आवारा की शूटिंग अभी शुरू की गई है। फिल्म एक अलग कांसेप्ट पर बन रही है। इसमें मेरा किरदार मेरी अब तक की सभी फिल्मों से काफी अलग है। 
 
आपका किरदार किस तरह का है?
मुझे अब तक दर्शकों ने साधारण किरदारों में देखा है। कभी गांव के सीधे-सादे लड़के के रूप में तो कभी गरीब लड़के की रूप में,  लेकिन इस फिल्म में मैं बिज़नेस आइकॉन बना हूं जो अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहता है। 
 
इस फिल्म में आप फिर एक बार आम्रपाली के साथ हैं। क्या आप मानते हैं कि आपकी जोड़ी हिट है? 
फिल्मों को मिले रिस्पांस और दर्शकों की प्रतिक्रिया को देखकर तो यही लगता है। दर्शक भी मुझे कई बार कहते हैं कि मेरी जोड़ी आम्रपाली के साथ उन्हें बहुत अच्छी लगती है। 
 
'आशिक़ आवारा' के निर्देशक सतीश जैन के बारे में क्या कहेंगे?
सतीश जैन ने 'आशिक़ आवारा ' से पहले 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ रिक्सावाला २' बनाई है। 'आशिक़ आवारा' की कहानी इतनी अनोखी है कि मैंने फौरन हां कह दी। 
 
आपकी आनेवाली फिल्मे कौन-कौन सी है?
'आशिक़ आवारा' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'मोकामा जीरो किलोमीटर' की शूटिंग करनेवाला हूँ। उसके बाद 5-6 फिल्में हैं जिसके बारें में जल्दी ही आप सबको पता चल जाएगा। 
Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'