dharma sangrah
✕

राजकुमार संतोषी : सफलता की तलाश

Updated: मंगलवार, 11 नवंबर 2014 (17:43 IST)
IFM
‘अंदाज अपना-अपना’ कई लोगों की पसंदीदा हास्य फिल्म है। यह फिल्म हर बार अच्छी लगती है। इसे बनाया था राजुकमार संतोषी ने। संतोषी की यह एकमात्र हास्य फिल्म है। साथ ही यह संतोषी की एकमात्र ऐसी फिल्म है, जो बिना सनी देओल के हिट रही है।

‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’ जैसी सफलताएँ संतोषी ने सनी के साथ पाई थीं। सनी और संतोषी का साथ छूटते ही सफलता ने भी राजकुमार संतोषी को छोड़ दिया। उन्होंने कई फिल्में बनाईं, जिनकी तारीफ हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर संतोषी को मायूसी हाथ लगी।

संतोषी पुराने स्कूल के फिल्मकार है ं। वे बेहद आराम से काम करते हैं। उनकी फिल्म बनने में काफी समय लगता है। बहुत सारी शूटिंग करने के बाद एडिटिंग टेबल पर उनकी फिल्म छोटी की जाती है। इन सबसे फिल्म की लागत बहुत बढ़ जाती है। अब फिल्म बनाने के तरीके में काफी परिवर्तन आ गया है। योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाता है ताकि लागत और समय दोनों बचें।

एक फिल्मकार के रूप में सफलता के अभाव में संतोषी आत्मविश्वास खो चुके हैं। कुछ फिल्में उन्होंने बाजार को ध्यान में रखकर बनाई, जो बुरी तरह फ्लॉप रहीं। इसके बावजूद निर्माताओं के बीच उनकी साख जमी हुई है और उन्हें बराबर मौके मिलते रहते हैं।

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स उनकी पुरानी प्रतिष्ठा को देखकर ही ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ में उनके साथ काम करने के लिए तैयार हुए हैं। रणबीर ने यह फिल्म इसलिए स्वीकार की क्योंकि उनके पिता ऋषि कपूर ‘दामिनी’ में संतोषी के साथ काम कर चुके हैं।

‘दामिनी’ में ऋषि कपूर ने बेहतरीन अभिनय किया था, लेकिन छोटे भूमिका में सनी देओल बाजी मार ले गए। वैसे भी ज्यादातर लोग उस कलाकार के अभिनय ज्यादा बेहतरीन मान लेते है, जिसके पास बोलने के लिए अच्छे संवाद हो या दमदार सीन हो।

PR
आज के ज्यादातर फिल्मकार युवा वर्ग को ध्यान में रखकर फिल्म बनाते हैं। युवाओं की पसं द, नापसंद का खयाल रखते हुए स्क्रिप्ट लिखी जाती है। इसी को आधार बनाक र राजकुमार संतोषी ने ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का बनाई है। युवाओं के चहेते कलाकारों (रणबीर और कैटरीना) के साथ उन्हें पसंद आने वाली हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म पेश की है। वे एक बार फिर हास्य की ओर लौटे हैं। युवाओं के सहारे संतोषी उस सफलता का ढूँढ रहे हैं, जिसकी तलाश उन्हें वर्षों से है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'