बॉलीवुड सितारों की करवा चौथ
फिल्म संगीत में करवा चौथ और चाँद
-
लक्ष्मण पुरवाल पति-पत्नी के रिश्तों पर बने फिल्मी गीत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। महिलाओं के त्योहार करवा चौथ पर आधारित फिल्मी गीतों में चाँद एक अनुकल्प की तरह मौजूद रहा है। एक सच्ची फिल्मी घटना में सन् 2000 में रिलीज हुई औसत दर्जे की फिल्म "ढाई अक्षर प्रेम के" के दृश्य में ऐश्वर्या राय करवा चौथ पर पति के रूप में अभिषेक बच्चन की पूजा और सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है। यह फिल्मी दृश्य ऐश-अभिषेक के निजी जीवन में भी साकार हो गया है। रील लाइफ के रीयल लाइफ में बदल जाने की यह अनोखी घटना है। पत्नी के मन में पति की निर्मल छवि वाले गीत1.
तुम ही मेरे मंदिर तुम ही मेरी पूजा - खानदान2.
गंगा मईया में जब तक के पानी रहे - सुहागरात3.
तन-मन तेरे रंग रंगूँगी साया बनकर - साधना4.
अँखियों के झरोखों से तुझे देखा जो - अँखियों के झरोखे से5.
तेरा मेरा साथ रहे - सौदागर (पुरानी)6.
अपने पिया की मैं तो बनी रे जोगनिया - कण-कण में भगवान7.
ले तो आए हो हमें सपनों के गाँव में - दुल्हन वही जो पिया मन भाए8.
मेरे दिल ने जो माँगा, मिल गया - रखवाला9.
हर खुशी हो वहाँ तू जहाँ भी रहे - उपकार10.
खाई हे रे हमने कसम संग रहने की - तलाश