suvichar
✕

ये हैं 2018 की टॉप 10 सेक्सी एक्ट्रेसेस

सनी लियोनी, दीपिका-प्रियंका को पीछे छोड़ आलिया भट्ट बनी सबसे सेक्सी एक्ट्रेस

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (17:09 IST)
वेबदुनिया द्वारा 2018 का बॉलीवुड सर्वेक्षण किया गया। इसमें एक प्रश्न पूछा गया था कि सबसे सेक्सी एक्ट्रेस कौन है? कई लोगों ने इसके जवाब दिए और अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को सेक्सी बताया। 2018 की टॉप 10 सेक्सी एक्ट्रेसेस इस प्रकार रहीं।
 
नंबर 10 : अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा को मात्र 0.44% वोट मिले और वे दसवां नंबर हासिल करने में कामयाब रहीं।
नंबर 9 : मौनी रॉय 
छोटे परदे की मौनी रॉय ने अब फिल्मों में भी कदम रख लिया है। उन्हें 1.53% वोट मिले।
नंबर 8 : राधिका आप्टे 
राधिका आप्टे की पहचान एक बेहतरीन एक्ट्रेस की हैं और वे हर किस्म के रोल निभाना पसंद करती हैं। 3.49% वोट पाकर वे आठवें नंबर पर रहीं।
नंबर 7 : कैटरीना कैफ 
2018 में कैटरीना कैफ की फिल्में भी फ्लॉप रहीं और अब उनका जादू भी उतार पर है। शायद इसीलिए उन्हें सातवां नंबर मिला। उन्हें 4.80% वोट मिले।
नंबर 6 : प्रियंका चोपड़ा
2018 में विवाह रचाने वाली प्रियंका अब हिंदी फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। 9.39 प्रतिशत वोट हासिल कर उन्हें छठा नंबर मिला।
नंबर 5 : दीपिका पादुकोण 
दीपिका पादुकोण को 10.04 प्रतिशत वोट मिले और इस लिस्ट में उन्हें पांचवां नंबर मिला।
नंबर 4 : सनी लियोनी 
लगातार नंबर वन पर रहने वाली सनी लियोनी खिसक कर चौथे नंबर पर आ गईं। उन्हें 10.70 प्रतिशत वोट मिले। क्या अब सनी का जादू खत्म हो रहा है।
नंबर 3 : उर्वशी रौटेला
उर्वशी रौटेला के पास भले ही ज्यादा फिल्में नहीं हो, लेकिन वे अपना ग्लैमरस पक्ष सोशल मीडिया के जरिये पेश कर रहती हैं। शायद इसीलिए उन्हें नंबर तीन मिला है। उन्हें 11.57 प्रतिशत वोट मिले।
नंबर 2 : दिशा पाटनी
दिशा पाटनी युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। फिल्में तो उनकी बहुत कम है, लेकिन हैं वे बेहद पॉपुलर। उन्हें 13.76% वोट मिले और दूसरा स्थान मिला।
नंबर 1 : आलिया भट्ट
आश्चर्यजनक रूप से आलिया भट्ट को नंबर वन स्थान मिला है। आलिया को 34.28% वोट मिले और उन्होंने एकतरफा जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रही दिशा से उन्हें लगभग 21 प्रतिशत ज्यादा वोट मिले। 
 
पहले तीन स्थानों पर आलिया, दिशा और उर्वशी रही हैं। इससे स्पष्ट है कि युवा एक्ट्रेस का दबदबा बढ़ रहा है और प्रियंका-कैटरीना की चमक कम हो रही है।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को दी रेस्ट की सलाह, सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग से लिया ब्रेक, फैंस से मांगी माफी

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह, मंत्री सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का हिसाब, बोले- सार्वजनिक रूप से मांगें माफी

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर ने दशहरा कार्यक्रम में ऐसा क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मांगनी पड़ी माफी

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख