dharma sangrah

सलमान खान की टाइगर जिंदा है के सामने इन 6 रिकॉर्ड्स को तोड़ने की चुनौती

Updated: सोमवार, 18 दिसंबर 2017 (17:11 IST)
वर्ष के अंत में एक धमाकेदार फिल्म पिछले कुछ वर्षों से रिलीज होती आ रही है और इस वर्ष 'टाइगर जिंदा है' का प्रदर्शन होने जा रहा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की इस फिल्म का ट्रेलर खासा पसंद किया गया है और दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
सलमान की पिछली फिल्म 'ट्यूबलाइट' भले ही असफल रही हो, लेकिन उसका कोई असर 'टाइगर जिंदा है' पर शायद ही होगा क्योंकि 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप रही थी, सलमान नहीं। सलमान अभी भी बॉलीवुड के वो सबसे बड़े स्टार हैं जो अपने दम पर सिनेमाघर में भीड़ खींचते हैं।  
 
फिल्म उद्योग यह मान कर बैठा है कि 'टाइगर जिंदा है' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएगी। फिल्म आसानी से 300 करोड़ क्लब का हिस्सा बन जाएगी। वैसे कुछ चुनौतीपूर्ण रिकॉर्ड 'टाइगर जिंदा है' के सामने हैं। क्या टाइगर इनसे आगे निकल पाएगा? इसका जवाब तो आने वाले दिनों में मिलेगा। आइए जानते हैं कि वो कौन से रिकॉर्ड हैं। 
 
2017 का हाइएस्ट फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
बात करते हैं सबसे पहले 2017 के रिकॉर्ड्स की। 2017 में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बाहुबली 2 (डब/हिंदी) के नाम पर है। इस फिल्म ने पहले दिन 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। क्या टाइगर जिंदा है इसके आगे निकल पाएगी? बाहुबली 2 वर्किंग डे के दिन रिलीज हुई थी और टाइगर जिंदा है भी वर्किंग डे के दिन रिलीज हो रही है।  
 
2017 का हाइएस्ट फर्स्ट वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
2017 में पहले वीकेंड पर सर्वाधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का रिकॉर्ड भी बाहुबली 2 (डब/हिंदी) के नाम पर है। इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 128 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। टाइगर जिंदा है के लिए इससे आगे निकल पाना आसान नहीं है। 
 
2017 का हाइएस्ट फर्स्ट वीक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स  
एक बार फिर यह रिकॉर्ड बाहुबली 2 (डब/हिंदी) के नाम है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में इस वर्ष 247 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और टाइगर के लिए इसे पार करना आसान नहीं है। 
 
अब बात करते हैं आल टाइम हाइएस्ट कलेक्शन्स की। 
 
ऑल टाइम हाइएस्ट फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स  
2014 में रिलीज शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' ने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। तीन वर्ष से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन कोई फिल्म इससे आगे नहीं निकल नहीं पाई। न दंगल और न बाहुबली 2। लिहाजा यह रिकॉर्ड 'टाइगर जिंदा है' के लिए कठिन चुनौती है। 
 
ऑल टाइम हाइएस्ट फर्स्ट वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स 
फर्स्ट वीकेंड को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। कई बार वीकेंड पांच दिनों के भी मान लिए जाते हैं। सुल्तान के नाम पहले वीकेंड में सर्वाधिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने का कीर्तिमान है। इस फिल्म ने 180.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। क्या सलमान अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेंगे? 
 
ऑल टाइम हाइएस्ट फर्स्ट वीक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन्स 
बाहुबली 2 (डब/हिंदी) के अलावा किस फिल्म के नाम यह कीर्तिमान हो सकता है। इस फिल्म ने पहले सप्ताह में 247 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जो किसी भी हिंदी फिल्म का सर्वाधिक है। बहुत कठिन है टाइगर का इससे आगे निकलना। 
 
देखना ये है कि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' कितने कीर्तिमान तोड़ पाती है। 

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख