Daily Horoscope
✕

द कश्मीर फाइल्स में स्टार-डांस-फाइट नहीं फिर भी यह फिल्म क्यों देखी ही जानी चाहिए

Updated: बुधवार, 16 मार्च 2022 (12:42 IST)
The Kashmir Files 11 मार्च को रिलीज हुई और देखते ही देखते इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। फिल्म को देखने के लिए व्हाट्सअप ग्रुप बन गए और समूह में जाकर लोग फिल्म देखने लगे। यह देख थिएटर वालों ने भी शो और स्क्रीन्स की संख्या बढ़ा दी। 
 
यह एक ऐसी फिल्म नहीं है जिसमें चंद गाने और फाइटिंग सीन है। न ही यह ऐसी मूवी है जिसे कोला गटकते और पॉपकॉर्न खाते हुए देखी जाए। यह एक ऐसी फिल्म है जो आपको झिंझोड़ती है। इतिहास का वो अध्याय सामने रख देती है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। 
 
कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से बेदखल करने की बात भी कई ने सुन रखी होगी, लेकिन उनके साथ इतना अत्याचार हुआ, यह बात कम ही लोगों को पता है। फिल्म देखते समय ये अत्याचार देख आप दहल जाते हैं तो सोचिए जिन्होंने यह सब भोगा है उन पर क्या बीती होगी। 
 
फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से सरकार, मीडिया, पुलिस, प्रशासन सभी के सामने कश्मीरी पंडितों को सताया गया, लेकिन यह बात ज्यादा बाहर निकल कर नहीं गई। चीत्कार की यह गूंज दूर तक नहीं सुनाई दी। जहां आप एक और कश्मीरी पंडितों की पीड़ा से रूबरू होते हैं वहीं कई जानकारियां आपको मिलती हैं। 
फिल्म की मेकिंग आपको स्तरीय नहीं लग सकती है क्योंकि कम बजट में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने काम किया है। फिल्म की लंबाई से आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन फिल्म का विषय इतना शक्तिशाली है कि ये कमियां दब जाती हैं या इनकी ओर ध्यान नहीं जाता। 
 
फिल्म में दिखाए गए विवरणों की सत्यता पर भी सवाल उठ रहे हैं। थोड़ी अतिश्योक्तिपूर्ण भी हुई तो 80 से 90 प्रतिशत तक फिल्म सच के करीब है। कई कश्मीरी पंडितों, जिन्होंने यह सब भोगा है, का कहना है कि फिल्म में दिखाया गया है उससे ज्यादा उन्होंने भोगा है। 

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख