suvichar
✕

अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण सबको पछाड़ बने नंबर वन

Updated: बुधवार, 17 जनवरी 2018 (18:51 IST)
वेबदुनिया ने सर्वेक्षण 2017 में लोकप्रिय अभिनेता और लोकप्रिय अभिनेत्री के बारे में पूछा था। परिणाम चौंकाने वाले रहे। अक्षय कुमार 31.56 प्रतिशत वोट पाकर पहले नंबर पर रहे। 2017 अक्षय के लिए शानदार रहा था। जॉली एलएलबी 2, टॉयलेट एक प्रेमकथा जैसी हिट फिल्में उन्होंने दी। उनकी पिछली कुछ फिल्में सफल रही हैं। शायद इसी कारण वे सलमान खान जैसे अभिनेता को भी पछाड़ने में सफल रहे। 
 
सलमान खान 26.56 प्रतिशत वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। उनकी फिल्म ट्यूबलाइट असफल रही थी, शायद यह इसी का परिणाम रहा कि वे दूसरे नंबर पर आए। हालांकि अक्षय से वे बहुत ज्यादा पीछे नहीं रहे। 
 
बाहुबली के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले प्रभास अब हिंदी भाषी क्षेत्र में भी अत्यंत लोकप्रिय हो गए हैं। उन्हें 20.63 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया और वे तीसरे नंबर पर रहे। शाहरुख, रितिक, अजय देवगन जैसे स्थापित अभिनेताओं को उन्होंने पीछे ढकेल दिया। 
 
अजय देवगन ने 7.19 प्रतिशत वोट पाकर चौथा नंबर पाया। यह दर्शाता है कि अभी भी उनकी लोकप्रियता बरकरार है। खुद को किंग खान कहने वाले शाहरुख खान पांचवें नंबर पर (4.06 प्रतिशत) फिसल गए। उनकी फिल्में भी नहीं चल रही हैं और लोकप्रियता का ग्राफ भी नीचे आ रहा है। 
 
युवा वरुण धवन तेजी से उभर रहे हैं। बद्रीनाथ की दुल्हनिया और जुड़वा 2 जैसी हिट फिल्म देने के बाद वे फिल्म निर्माताओं की भी पसंद बन गए हैं। उनकी अधिकांश फिल्में सफल रही है। यही कारण है कि वे 3.41 प्रतिशत वोट पाकर छठे नंबर पर आए। 
 
रितिक रोशन कम फिल्म करते हैं और शायद इसी कारण उनकी लोकप्रियता में भी गिरावट आ रही है। वे 2.5 प्रतिशत वोट पाकर सातवें नंबर पर रहे। आमिर खान को आश्चर्यजनक रूप से आठवां नंबर (1.88 प्रतिशत वोट) नंबर मिला। उनकी फिल्में तो खूब चलती हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले में उन्हें काफी नीचे स्थान मिला। 
 
रणबीर कपूर (1.56 प्रतिशत) नौवें और रणवीर सिंह (0.63 प्रतिशत) दसवें स्थान पर रहे। 
 
जहां तक हीरोइन का सवाल है तो दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर रही। उन्हें 23.98 प्रतिशत वोट मिले। वे इस समय करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रही हैं और दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। 
 
भूमि पेडनेकर पर 15.55 प्रतिशत वोट पाकर आश्चर्यजन रूप से दूसरे नंबर पर रहीं। उनकी टॉयलेट- एक प्रेम कथा और शुभ मंगल सावधान सफल रही थीं। इसी का परिणाम रहा कि वे दूसरे नंबर पर रहीं। 
 
हॉलीवुड के लिए चर्चित प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली से शादी रचाने वाली अनुष्का 11.79 प्रतिशत वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहीं। पांचवें नंबर पर आलिया भट्ट और कंगना रनौट रहीं। दोनों को 10.57 प्रतिशत वोट मिले। 
 
बॉलीवुड में जोरदार वापसी करने वाली कैटरीना कैफ 5.69 प्रति‍शत वोट के सहारे सातवें नंबर पर रहीं। आठवें नंबर पर जैकलीन फर्नां‍डीस और विद्या बालन (दोनों को 3.6 प्रतिशत वोट) रहीं। दसवां नंबर 'सीक्रेट सुपरस्टार' में दमदार अभिनय करने वाली ज़ायरा वसीम (2.44 प्रतिशत) को मिला। 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख