Daily Horoscope
✕

जानिए रजनीकांत के लिए इस एक्ट्रेस ने क्यों किए थे उपवास?

Published: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (11:37 IST)
रजनीकांत बहुत बड़े सितारे हैं और दक्षिण भारत में तो उनके नाम का डंका बजता है। वे न केवल फिल्म में ही सुपरस्टार हैं बल्कि रियल लाइफ में भी सुपरस्टार हैं। उनका स्टाइल, व्यवहार, गरीबों की मदद, लोगों को उनकी तरफ आकर्षित करता है। यही कारण है कि न केवल आम आदमी बल्कि उनके साथ काम करने वाले कलाकार भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। 
 
रजनीकांत और श्रीदेवी की जोड़ी भी बेहद लोकप्रिय रही है। दोनों ने तकरीबन 20 फिल्में साथ में की हैं। दोनों में बहुत अच्छी बांडिंग रही। शूटिंग के दौरान रजनीकांत और श्रीदेवी एक-दूसरे का पूरा ध्यान रखते थे। 
 
यहां जो किस्सा बताया जा रहा है वो फिल्म 'राणा' की शूटिंग के दौरान का है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रजनीकांत बहुत बीमार पड़ गए थे। उनकी स्थिति बहुत गंभीर हो गई। श्रीदेवी इस बात से बेहद चिंता में आ गईं।
 
श्रीदेवी ने शिरडी के साईं बाबा से प्रार्थना की और एक सप्ताह के लिए उपवास रखा ताकि भगवान जल्दी मान जाएं और रजनीकांत को जल्दी ठीक कर दें। उन्होंने साईं बाबा के मंदिर में दर्शन किए और प्रार्थना की।
 
श्रीदेवी की प्रार्थना ऊपर वाले ने सुन ली। रजनीकांत ठीक हो गए। श्रीदेवी ने जब यह बात रजनीकांत को बताई तो वे दंग रह गए। उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने श्रीदेवी को शुक्रिया अदा किया। 
 
तो ऐसी होती है सुपरस्टार्स की दोस्ती। आज जहां एक स्टार दूसरे स्टार के साथ काम करना पसंद नहीं करता, फिल्म छिनने की कोशिश करता है, ऐसे में रजनी और श्रीदेवी का यह किस्सा राहत प्रदान करता है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख