Daily Horoscope
✕

फिल्मों में कृष्ण : श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम

Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2021 (18:22 IST)
यदि भारतीय फिल्म के नायकों की भूमिका को गौर से देखा जाए तो वह काफी कुछ श्रीकृष्ण से मिलती-जुलती है। कृष्ण की तरह बॉलीवुड की फिल्मों का नायक गोपियों से रास लीला रचाता है। अन्याय के विरूद्ध लड़ता है। लाचारों का साथ देता है और दुश्मनों को उनके किए की सजा देता है। 
 
भारत में जब से फिल्म बनना शुरू हुई तब से कुछ वर्ष पूर्व तक बॉलीवुड की फिल्मों में ऐसे ही नायक हुआ करते थे। कई फिल्मों के नायक या नायिकाओं में हमें श्रीकृष्ण, राधा या मीरा की झलक मिलती थी। 
 
आज परिस्थिति बदल गई है। अब नायक खलनायक बन गया है। वह तमाम ऐसी हरकतें करता हैं जो एक नायक नहीं करता। उसमें कृष्ण के बजाय कंस के गुण पाए जाते हैं। 
 
इसी तरह नायिका में राधा या मीरा की झलक दिखाई देना बंद हो गई। अब कृष्ण नाम का उपयोग दूसरे अर्थ में किया जाने लगा है। घर में राम गली में श्याम जैसे मुहावरे गढ़ लिए गए हैं। श्रीकृष्ण की छबि फिल्मों से ओझल होती जा रही है। 
 
श्रीकृष्ण पर आधारित फिल्मों की शुरूआत फालके के जमाने से हुई थी। दादा साहेब फालके ने अपनी शुरूआती फिल्मों में पौराणिक विषय चुने थे ताकि दर्शकों की फिल्म में रूचि जागे। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन में काफी उथल-पुथल रही। इसलिए फालके की शुरूआती फिल्म ‘बर्थ ऑफ श्रीकृष्णा’ (1918) और ‘कालिया मर्दन’ (1919) श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित रही। इन फिल्मों में उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन की झलकियों को प्रस्तुत किया।
 
कई मूक फिल्मों के विषय श्रीकृष्ण के जीवन के इर्दगिर्द रहें। बाद में फिल्म वालों ने श्रीकृष्ण के जीवन को आधार बनाकर कई फिल्मों का निर्माण किया। कृष्ण अर्जुन युद्ध (1934), कृष्ण-सुदामा (1947), कृष्ण रूक्मणि (1949), से जो सिलसिला चला तो वह ‘कृष्णा’ (2006) तक जारी है। ‘किस्ना’ और कृष’ जैसी फिल्में भी कृष्ण के नाम पर ही बनाई गई। कुछ एनिमेशमन मूवी भी आईं। 
 
इसी तरह फिल्मी गानों में भी श्रीकृष्ण की गूँज वर्षों तक छाई रहीं। कई ऐतिहासिक फिल्मों में श्रीकृष्ण पर आधारित गीतों और भजनों की रचना हुई। तब नायक आदर्श हुआ करते थे। फिल्में पारिवारिक हुआ करती थी। दर्शकों में श्रद्धा और आस्था जैसे गुण विद्यमान थे। इसलिए फिल्मकारों को ऐसी सिचुएशन मिल जाया करती थी कि वे श्रीकृष्ण पर आधारित गीतों को रचे। 
 
‘मोहे पनघट पर नंदलाल छेड़ गयो रे’ (मुगले आजम), ‘जागो मोहन प्यारे’ (जागते रहो), ‘श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम’ (गीत गाता चल), ‘मधुबन में राधिका नाचे रे’ (कोहिनूर), ‘एक राधा एक मीरा’ (राम तेरी गंगा मैली), ‘यशोमति मैया से बोले नंदलाला’ (सत्यम शिवम सुंदरम), ‘मैया यशोदा ये तेरा कन्हैया’ (हम साथ साथ हैं) ‘राधा कैसे न जले’ (लगान) जैसे गीत आज भी बड़े चाव से चुने जाते हैं। 
 
आजकल न इस तरह की फिल्म बनती है और न ही इस तरह के गीत रखने की सिचुएशन। आज इस तरह का गीत रख दिया जाए तो दर्शक पॉपकार्न खाने बाहर चला जाता है। कृष्णा के कभी-कभार दर्शन होते हैं, लेकिन कृष की तरह हाईटेक रूप में।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख