Hanuman Chalisa
✕

शाहरुख खान के फैन हैं तो इसे मत पढ़िए!

Updated: शनिवार, 5 अगस्त 2017 (19:50 IST)
जब हैरी मेट सेजल ने जिस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की है, उससे फिल्म इंडस्ट्री को करारा झटका लगा है। बॉलीवुड पहले दिन 20 करोड़ रुपये की उम्मीद लगाए बैठा था। भले ही इस दिन छुट्टी नहीं थी, लेकिन सुपरस्टार कहलाने वाले शाहरुख खान की फिल्म का इतना कलेक्शन तो बनता है, लेकिन मामला बिगड़ गया। 
 
पहले शो देखने के बाद जहां फिल्म समीक्षकों ने फिल्म की धज्जियां उड़ा दीं वहीं आम दर्शकों ने सोशल मीडिया के जरिये माहौल बिगाड़ दिया। जो लोग फिल्म देखने का मन बना रहे थे उन्होंने इरादे बदल दिए। केवल शाहरुख खान के पक्के फैंस ही फिल्म देखने पहुंचे। दबी जुबान में उन्होंने भी फिल्म की बुराई की। 
 
पहले दिन फिल्म ने केवल 15.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया, जो फिल्म की लागत, सितारों की हैसियत को देखते हुए औसत दर्जे का ही माना जा सकता है। भले ही डंका पीटा जा रहा हो कि यह वर्ष की चौथी सबसे बेहतरीन शुरुआत है, लेकिन फिल्म की जिस तरह से बुराई हुई है उसे देख भविष्य उज्जवल नहीं माना जा रहा है। 
 
ट्रेड पंडितों ने केलकुलेटर निकाल लिए हैं और अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि फिल्म से कितना नुकसान होगा? लाइफ टाइम बिजनेस क्या होगा? शाहरुख खान ने तो माल कमा लिया है, लगभग सौ करोड़ रुपये, लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स पर तलवार लटक रही है। बेचारे शाहरुख की फिल्म खरीद कर सोच रहे थे कि पैसा कमाएंगे, अब वे नींद भी गंवा बैठे हैं। 
 
फिल्म पहले चार दिन (राखी के दिन सहित) लगभग 50 करोड़ रुपये तक पहुंचेगी, लेकिन मंगलवार से धड़ाम हो जाएगी। ऐसे में सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा मुश्किल है। माना जा रहा है कि फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस 75 करोड़ रुपये से 80 करोड़ रुपये के बीच में होगा। डिस्ट्रीब्यूटर्स को ऐसे में 80 करोड़ रुपये का घाटा होगा। फिल्म का सौ करोड़ तक भी नहीं पहुंच पाना, शाहरुख खान और उनके फैंस के लिए बेहद तकलीफ भरा होगा। बॉलीवुड में खुसपुसाहट होने लगी है कि किंग खान का वक्त अब बीत गया है। 
 
दिलवाले, रईस, फैन के बाद जब हैरी मेट सेजल। लगातार फ्लॉप। क्या हो गया है शाहरुख को? फैन भी सौ करोड़ तक नहीं पहुंच पाई थी। शाहरुख की फिल्म इतनी बुरी पिटेगी, ऐसा कोई दो वर्ष पहले सोच भी नहीं सकता था। जरूरत है किंग खान को ठहर के सोचने की। अच्छी स्क्रिप्ट, अच्छे निर्देशक चुनने की, वरना नीचे की ओर जाने वाला ग्राफ और नीचे चला जाएगा और वहां से वापसी करना मुश्किल होगी।  
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख