Daily Horoscope

क्या Salman Khan की 'राधे' ईद पर नहीं हो पाएगी रिलीज!

Updated: मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (13:13 IST)
कल की ही बात है जब खबर आई कि अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 30 अप्रैल को रिलीज नहीं हो पाएगी और रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है। ऐसा रोहित शेट्टी की इस फिल्म के साथ कई बार हो चुका है। कोविड-19 ने फिल्म की रिलीज को लगभग एक साल से अटका रखा है। अब तो दर्शक भी इंतजार करते-करते थक गए हैं। भारत में एक बार फिर तेजी से हालात बदले हैं। महाराष्ट्र के अलावा अन्य प्रदेशों में भी केसेस बढ़ते जा रहे हैं। सूर्यवंशी बड़ी फिल्म है और इसको फायदा तभी पहुंच सकता है जब सभी जगह हालात ठीक हों। 
 

सूर्यवंशी के आगे खिसकने के बाद एक बार फिर सलमान खान की फिल्म 'राधे' पर सवाल खड़े हो गए हैं। क्या इस फिल्म की रिलीज भी आगे बढ़ जाएगी। सलमान की यह फिल्म भी एक साल से अटकी हुई है। पिछली ईद पर रिलीज होने वाली थी और अब यह ईद दरवाजे तक आ गई है।

जिस तरह के हालात हैं वो जल्दी नहीं सुधरने वाले हैं। सलमान की मूवी को 13 मई को रिलीज करना अनाउंस किया गया है। सूर्यवंशी के रिलीज होने के दो सप्ताह बाद यह फिल्म रिलीज होने वाली है। अब सूर्यवंशी आगे बढ़ गई है, ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि सलमान की फिल्म राधे की रिलीज भी आगे बढ़ जाएगी। 
 

क्या ओटीटी पर आएगी ये दोनों फिल्में?
सलमान खान तो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों से वादा कर चुके हैं कि 'राधे' को वे थिएटर में ही रिलीज करेंगे, लेकिन इस वादे को पूरा करने में कोविड-19 लगातार मुश्किल पैदा कर रहा है। दूसरी ओर भारी धन की राशि लिए ओटीटी वाले न केवल राधे बल्कि सूर्यवंशी के प्रोड्यूसर्स के पीछे लगे हुए हैं कि अपनी फिल्म हमें दे दो, लेकिन ये प्रोड्यूसर्स मान नहीं रहे हैं। आखिर कब तक नहीं मानेंगे? कब तक परिस्थितियों के सही होने का इंतजार करेंगे। फिल्म की लागत लगातार बढ़ती जा रही है जिसके कारण रिकवरी मुश्किल हो जाएगी। संभव है कि हालात जल्दी नहीं सुधरे तो सूर्यवंशी और राधे ओटीटी पर देखने को मिल जाए।  

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख