Daily Horoscope
✕

साजिद नाडियाडवाला को यकीन है 'स्मार्ट बजटिंग' पर

Updated: गुरुवार, 27 अगस्त 2015 (17:01 IST)
निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला मानते हैं कि किसी फिल्म की सफलता फिल्म की कहानी, कलाकारों पर निर्भर करती है परंतु बजट का भी उसमें बहुत बड़ा हाथ होता है। 
 
साल 2014 में रिलीज हुई साजिद की फिल्म '2 स्टेट्स' का बजट 25 करोड़ था और फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 110 करोड़ा था। 
इसी तरह हीरोपंती का बजट 15 करोड़ और कलेक्शन 55 करोड़ थे। आलिया और रनदीप हुड्डा की मुख्य जोड़ी वाली फिल्म हाईवे का बजट मात्र 9 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस से 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।  
साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म 'फैंटम', जिसमें सैफ अली खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी है, का बजट 40 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। 
 
साजिद नाडियाडवाला कहते हैं, "हाइवे, हीरोपंती और 2 स्टेट्स से फायदा इसलिए हुआ क्योंकि बजट कम था। इसलिए बजट का फिल्म की सफलता में बहुत महत्व है। मैं मेरी फिल्म की सफलता का श्रेय टीम को भी देता हूं जिन्होंने पहले हाइवे, हीरोपंती और 2 स्टेट्स पर काम किया और किक जैसी बड़ी फिल्म पर भी।" 
 
साजिद कहते हैं कि उनकी टीम ने उन्हें फैंटम के बजट के प्लान में मदद की। साजिद आगे कहते हैं, "फैंटम का बजट बहुत समझदारी से प्लान किया गया है। निर्देशक कबीर ने इसमें खास भूमिका निभाई। हालांकि फिल्म की शूटिंग 6 देशों में की गई है, परंतु बजट भी होशियारी से प्लान किया गया। फिल्म के कलाकारों ने भी बजट प्लानिंग में योगदान दिया। सभी कलाकार जिनमें सैफ और कैटरीना भी शामिल हैं ने बहुत सहयोग दिया। इसके अलावा सिद्धार्थ रॉय कपूर जैसे पार्टनर के कारण ही फिल्म बनाने की हिम्मत हो पाई।" 
 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल