biodatamaker
✕

कैसे सायरा बानो का सपना हकीकत में बदला और हो गई दिलीप कुमार से शादी

23 अगस्त: सायरा बानो बर्थडे स्पेशल

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (15:57 IST)
सायरा बानो और दिलीप कुमार साहब के बीच उम्र का फासला इतना था कि जब दिलीप साहब बॉलीवुड के सुपरस्टार बन चुके थे यंग सायरा ने मन ही मन उन्हें पसंद कर लिया था। सायरा के दो ही सपने थे एक तो अपनी मां की तरह प्रसिद्धी पाना और दूसरा दिलीप कुमार से शादी। अल्लाह की रहमत ही थी कि सायरा की ये ख्वाहिशें अधूरी न रहीं। दिलीप कुमार को बेगम सायरा प्यार से 'मेरे कोहिनूर' बुलाती हैं।  
 
दिलीप-सायरा की प्रेम कहानी 
 
सायरा महज 12 साल की रही होंगी जब (तब दिलीप कुमार की उम्र 34 थी) पहली बार उन्हें दिलीप साहब के लिए अपने दिल में मोहब्बत महसूस हुई। सायरा को दिल ही दिल पता था कि एक दिन वे ही दिलीप कुमार की पत्नी बनेंगी। भारतीय सिनेमा की शान 'मुगले आजम' के प्रीमियर पर सायरा दिलीप साहब की एक झलक पाने को बेताब थीं लेकिन वे नहीं आए। सायरा का दिल टूट गया।  
 
इसके कुछ ही वक्त बाद सायरा खुद हीरोइन के रूप में शम्मी कपूर के साथ फ़िल्मी दुनिया में कदम रख रहीं थीं। जंगली फिल्म से करियर शुरू कर रहीं सायरा की पहली मुलाक़ात दिलीप साहब से उनकी मां नसीम बानो की कोशिशों का नतीजा थी। दिलीप साहब बॉलीवुड के बेताज बादशाह थे लेकिन पर्सनल जीवन में कुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में वे खूबसूरत मधुबाला से अलग हुए थे।  

इस तरह आए 22 साल की सायरा और 44 साल के दिलीप कुमार करीब 
 
दिलीप कुमार की जिंदगी में सायरा से पहले कई रिश्ते पनपे और दम तोड़ चुके थे। सायरा भी दिलीप साहब की पत्नी बनने के पहले 'जुबली कुमार' राजेंद्र कुमार के प्यार में पड़ चुकीं थीं। सायरा की मां नसीब बानो को इस रिश्ते से खासी दिक्कत थी क्योंकि राजेंद्र कुमार शादीशुदा थे और सायरा का उनके साथ कोई भविष्य नहीं था। बेटी को इस तरह प्यार में पड़ा देख मां ने दिलीप साहब को सायरा को समझाने के लिए बुलाया। 

 
सायरा को समझाने आए दिलीप कुमार खुद सायरा को चाहने लगे। दिलीप कुमार ने अपनी ऑटोबॉयोग्राफी में बताया कि कैसे उन्हें सायरा से मोहब्बत हुई। सायरा के जन्मदिन की पार्टी थी और इस पार्टी में दिलीप कुमार सायरा को देखते ही रह गए। जिसे बेहद कम उम्र समझ पर्दे पर बेमेल जोड़ी लगने के डर से दिलीप साहब फिल्म साथ करने से बच रहे थे आज उसे ही देखकर उनका नजर हटाने का मन नहीं किया। 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख