Hanuman Chalisa
✕

इन बॉलीवुड हीरोइनों की दुश्मनी के चर्चे 50-50 कोस दूर तक हुए

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (19:17 IST)
बॉलीवुड की एक कहावत है कि दो हीरोइन कभी आपस में दोस्त नहीं हो सकती। आइए बात करते हैं उन हीरोइनों की दुश्मनी के जिसकी चर्चा पचास-पचास कोस दूर तक हुई। 
 
प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर 
'ऐतराज' फिल्म में करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा ने साथ काम किया था। करीना हीरोइन थी जबकि प्रियंका खलनायिका। फिल्म में साथ काम करते हुए दोनों कभी दोस्त नहीं बन पाई। दुश्मनी की रेखा तब और चौड़ी हो गई जब प्रियंका के खाते में करीना से ज्यादा तारीफ आ गई। कपूर कन्या को यह बात गंवारा नहीं हुई और उन्होंने प्रियंका की खूब बुराई की। 14 साल पुरानी इस दुश्मनी पर अभी भी वक्त का कोई असर नहीं हुआ। 
 
कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण 
रणबीर कपूर को लेकर ये दोनों सुंदरियां आमने-सामने हुई थीं। दीपिका से ब्रेक-अप होते ही रणबीर की लाइफ में कैटरीना कैफ की एंट्री हो गई और यह बात दीपिका को बहुत बुरी लगी। इसके बाद दोनों एक-दूजे को बिलकुल भी पसंद नहीं करती। दोनों में व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विंता भी है। 
 
रेखा और जया बच्चन
रेखा को जया बच्चन भला कैसे बर्दाश्त कर सकती हैं। उनके पति अमिताभ से रेखा के रोमांस की खबरों ने जया को बैचेन कर दिया था। 'कुली' के सेट पर दुर्घटना हुई और जया ने महीनों अमिताभ की देखभाल की। इसके बाद अमिताभ ने रेखा से दूरी बना ली। जया और रेखा एक-दूसरे को पसंद नहीं करती, लेकिन आमने-सामने होने पर हाय-हैलो जरूर कर लेती हैं।
 
राखी सावंत और सनी लियोनी 
सनी लियोनी बॉलीवुड में क्या आई, राखी की पूछ परख कम हो गई। इसके बाद राखी तोप (मुंह) के जरिये आग उगलने लगी। पोर्न स्टार कहा। यह भी कहा कि मेरा नंबर सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में बांट दिया। राखी की जुबां कभी भी सनी की बुराई करते नहीं थकती। दूसरी सनी ने चुपचाप रहने में ही भलाई समझी, लेकिन राखी से दूरी बना कर रखी।  

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख