sundarkand
✕

फिल्म '83' में कपिल देव की भूमिका निभाना रणवीर सिंह के लिए नहीं था आसान

Updated: शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (17:58 IST)
अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म '83' बन कर तैयार है, लेकिन फिल्म की रिलीज पिछले साल से ही कोविड-19 के कारण अटकी हुई है। अब फिल्म को जून में प्रदर्शित करने की घोषणा इस उम्मीद के साथ की है कि तब तक हालात पूरी तरह सुधर जाएंगे। 
 
यह फिल्म 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम पर आधारित है। विश्व कप शुरू होने के पहले कोई भी भारतीय टीम को दावेदार नहीं मान रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने अद्‍भुत प्रदर्शन करते हुए विश्व कप का खिताब जीत लिया। 


 
कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने हैरतअंगेज प्रदर्शन किया और विश्व की नामी टीम को धूल चटा दी। कपिल ने अपने प्रदर्शन से दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरित किया और टीम ने विजेता बन कर ही दम लिया। 
 
फिल्म '83' में इसी यात्रा को दर्शाया गया है और कपिल देव की भूमिका अभिनेता रणवीर सिंह ने निभाई है। जब रणवीर को इस रोल के लिए चुना गया था तो कुछ लोगों को शक था कि क्या यह भूमिका रणवीर निभा पाएंगे? 
 
रणवीर सिंह ने कपिल देव बनने के लिए खासी मेहनत की। कपिल के साथ समय बिताया। उस सफर के बारे में चर्चा की। कपिल देव की बॉडी लैंग्वेज को पकड़ा। कपिल जैसा लुक अपनाया। साथ ही क्रिकेट भी सीखा और कपिल के अंदाज में शॉट लगाने के बारे में भी जानकारी हासिल की। 


 
क्रिकेट सीखना रणवीर के लिए बड़ी चुनौती थी क्योंकि यहां तकनीक हावी हो जाती है। जरा सी भी चूक को होशियार दर्शक पकड़ सकते हैं और उनका फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो सकता है। इस बात का रणवीर ने खासा ध्यान रखा। 
 
फिल्म की एक तस्वीर में रणवीर सिंह कपिल देव का मशहूर नटराज शॉट लगाते दिख रहे हैं। ये तस्वीर फिल्म में उस सीन की है जहां कपिल देव ने 1983 के क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे।
 
कपिल बनने में रणवीर कितने सफल हुए हैं, ये तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन फिल्म के जो पोस्टर सामने आए हैं, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि रणवीर ने मेहनत तो बहुत की है। 
 
रणवीर चाहते हैं कि उनकी मेहनत अब सबके सामने आए। इंतजार उनके लिए भी और दर्शकों के लिए भी लंबा होता जा रहा है। फिल्म देखने का मजा निश्चित रूप से बड़ी स्क्रीन पर ही आएगा। यही कारण है कि फिल्म के निर्माताओं ने अब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म वालों की बातों को अनसुना किया है। 
 
कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, साकिब सलीम, हार्डी संधू, एमी वि‍र्क सहित कई अन्य एक्टर्स हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख