biodatamaker
✕

बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है रक्षा बंधन का त्योहार

Updated: रविवार, 18 अगस्त 2024 (17:44 IST)
रूपहले पर्दे पर भाई-बहन के अटूट स्नेह को प्रदर्शित करने वाले त्योहार रक्षा बंधन के गीतों ने कभी लंबे समय तक सिने प्रेमियों के दिलों पर अपनी अमिट छाप छोड़ी थी लेकिन अब तो बालीवुड के फिल्मकारों ने राखी पर आधारित गीतों के महत्व को भुला ही दिया है।


निर्माता एल वी प्रसाद की 1959 में रिलीज फिल्म 'छोटी बहन' संभवतः पहली फिल्म थी, जिसमें भाई-बहन के प्यार भरे अटूट रिश्ते को रूपहले पर्दे पर दिखाया गया था। इस फिल्म में बलराज साहनी ने बड़े भाई और नन्दा ने छोटी बहन की भूमिका निभाई थी। शैलेन्द्र का लिखा और लता मंगेशकर द्वारा गाया फिल्म का गीत 'भईया मेरे राखी के बंधन को निभाना' बेहद लोकप्रिय हुआ था। रक्षा बंधन के गीतों में इस गीत का विशिष्ट स्थान आज भी बरकरार है।

इसके बाद निर्माता-निर्देशक ए. भीम सिंह ने भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित दो फिल्में राखी और भाई बहन बनाई। 1962 में रिलीज राखी में अशोक कुमार और वहीदा रहमान ने भाई-बहन की भूमिका निभायी थी। साल 1968 में रिलीज भाई-बहन में सुनील दत्त और नूतन मुख्य भूमिकाओं में थे।
 
इसी दौर में अनपढ़ और काजल फिल्म में भाई-बहन के पवित्र प्रेम पर दो खूबसूरत गीत पेश किए गए। इनमें अनपढ़ का माला सिन्हा पर लता मंगेशकर की आवाज में फिल्माया गीत 'रंग बिरंगी राखी लेकर आई बहना' आज भी दर्शकों और श्रोताओं को अभिभूत कर देता है। फिल्म में बलराज साहनी भाई की भूमिका में थे।

फिल्म काजल में मीना कुमारी पर बेहद खूबसूरत गीत 'मेरे भइया मेरे चंदा मेरे अनमोल रतन' का फिल्मांकन किया गया था। रवि के संगीत निर्देशन में इस गीत को पार्श्वगायिका आशा भोंसले ने स्वर दिया था।
 
विमल राय की बंदिनी में भी एक बेहद मार्मिक गीत था, जिसमें बहन अपने पिता से भाई को सावन में भेजने का अनुरोध करती है 'अब के बरस भेज भइया को बाबुल सावन में दीजो बुलाय रे।' बहन की व्यथा को बतलाने वाले शैलेन्द्र का लिखे और एस डी बर्मन के स्वरबद्ध किए इस गीत को भी आशा भोंसले ने अपना कर्णप्रिय स्वर दिया था।

साल 1971 में रिलीज हरे रामा हरे कृष्णा में देवानन्द और जीनत अमान ने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी। फिल्म का गीत 'फूलों का तारों का सबका कहना है एक हजारों में मेरी बहना है' आज भी सदाबहार गीतों में शामिल है। फिल्म रेशम की डोरी में सुमन कल्याणपुर का गाया 'बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है' रक्षा बंधन पर आज भी खूब बजता है।
 
इसी तरह फिल्म बेईमान का 'ये राखी बंधन है ऐसा' सच्चा झूठा का 'मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनियां', चम्बल की कसम का 'चंदा रे मेरे भइया से कहना', प्यारी बहना का 'राखी के दिन', हम साथ साथ हैं का 'छोटे-छोटे भाइयों के', तिरंगा का 'इसे समझो न रेशम का तार', रिश्ता कागज का 'ये राखी की लाज तेरा भइया निभायेगा' आदि गीत भी काफी लोकप्रिय हुए।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख