ganesh chaturthi

राजकुमार हिरानी ने लोगों को बनाया बेवकूफ!

Updated: शनिवार, 15 सितम्बर 2018 (16:44 IST)
इसे कहते हैं सांप के गुजर जाने के बाद लाठी पीटना। सांप को तो कोई नुकसान नहीं होता और लाठी चलाने वाले को भी संतोष मिल जाता है कि उसने कोशिश तो की। इस कहावत पर इस समय फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी बिलकुल फिट बैठ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में यह माना है कि संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में कुछ बदलाव किए थे ताकि लोग संजय दत्त के लिए थोड़ा नर्म दिल हो सकें। जिससे वे दर्शकों के सामने संजय दत्त की इमेज को अच्छा दिखा सकें। 
 
फिल्म पूरी होने के बाद राजकुमार हिरानी ने कुछ लोगों के लिए 'संजू' का शो रखा और प्रतिक्रिया उन्हें अच्‍छी नहीं मिली। लिहाजा उन्होंने फिल्म में परिवर्तन करते हुए कुछ नए सीन डलवाए जिससे संजय दत्त को 'हीरो' के रूप में पेश किया जा सके। 
 
जब हिरानी ने इस विषय पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी तभी लोगों ने हिरानी की नीयत पर सवाल उठाए थे। पहली बात तो यह कि यह हिरानी जैसे निर्देशक के लायक विषय ही नहीं था। हिरानी को बायोपिक बनाना हो तो कई महापुरुष उनके सामने हैं, लेकिन उन्होंने संजय दत्त को चुना, जिन्होंने कई अपराध किए और जेल की हवा भी खाई।

हिरानी की नीयत पर इसलिए शक था क्योंकि वे संजय दत्त के दोस्त हैं। उनके साथ कुछ फिल्में कर चुके हैं। वे संजय दत्त को चाह कर भी सही रूप में पेश नहीं कर पाएंगे, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के पहले हिरानी ने बड़े-बड़े दावे किए कि यह फिल्म उन्होंने संजय दत्त की छवि को उजली करने के लिए नहीं बनाई है। वे तो जस का तस प्रस्तुत कर रहे हैं।

ALSO READ: Bigg Boss की अब तक की हॉट फीमेल Contestants

फिल्म देखने के बाद कई लोगों को महसूस हुआ कि संजय के दामन पर लगे दागों को धोने के लिए यह फिल्म बनाई गई है और हिरानी जैसे निर्देशक ने भी समझौते किए हैं। आखिरकार यह बात सच साबित हुई क्योंकि हिरानी ने भी यह बात स्वीकार ली है। 
 
राजकुमार हिरानी ने अब यह बात की है जब फिल्म तीन सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। खुद वे ग्लानि से भर गए होंगे और अपने आपको मासूम साबित करने लिए उन्होंने यह कहा हो। 
 
लेकिन अब इस बात का कोई खास मतलब नहीं निकलता। वक्त पर कहते तो बात थी। तब कुछ और बोला था। अब सच उगल रहे हैं, लेकिन जिन्होंने हिरानी पर भरोसा का कर सिनेमा का टिकट ले लिया उनका क्या? 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख